मध्य प्रदेश के सागर में एक दलित परिवार के घर में फहीम खान ने यौन शोषण के मामले में आग लगा दी।
लड़की के तीन भाई-बहन, जिनमें दो नाबालिग भाई भी शामिल थे, जलने से मर गए।
बड़ी बहन धुलसी गंभीर रूप से घायल हो गई।
आरोप है कि उसने लड़की को सागर से वापस न लौटने पर घर जलाने की धमकी दी थी;
सागर में आगजनी से दहला गांव, दो भाइयों की मौत, युवती के बयान से लव जिहाद का आरोप
सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के चांदा मऊ गांव में आगजनी की घटना में एक दलित परिवार के दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई. गंभीर रूप से झुलसी बहन के बयान के बाद आग लगाने का आरोप गांव के युवक फहीम पर लगा है. पुलिस नए सिरे से जांच कर रही है और हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पड़ोसी फईम ने बाहर से कुंडी लगा घर में फूँके दो मासूम भाई, होश में आई बहन ने खोला राज:
MP के सागर में ‘लव जिहाद’ का एंगल, पीड़ित की हालत गंभीर
मध्य प्रदेश के सागर जिले के चांदामऊ गाँव में हुए संदिग्ध अग्निकांड ने अब एक खौफनाक मोड़ ले लिया है। इस दर्दनाक घटना में दो सगे भाइयों, कार्तिक और अनुज की मौत हो चुकी है, जबकि उनकी 23 वर्षीय बहन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
अस्पताल में होश आते ही बहन ने पुलिस को दिए बयान में गाँव के युवक फईम उर्फ छोटू को घटना का आरोपित बताया है। यह घटना 5 दिसंबर की है, जब एक ही परिवार के तीन सदस्य आग में झुलस गए थे।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आग लगने के बाद भागते हुए लोगों में उसने फईम खान को पहचाना था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले विवाद हुआ था और घर जलाने की धमकी भी दी गई थी। आग के समय घर का दरवाजा बाहर से बंद होना मामले को और संदिग्ध बनाता है।
घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की है। पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति वर्ग से है, जिसको लेकर पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
थाना प्रभारी कपिल लक्ष्यकार ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है। क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।






