सूरत , गुजरात में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है| जिसमें चार संतानों का पिता एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले गया| घटना सूरत के सचिन क्षेत्र की है| सचिन क्षेत्र में रहनेवाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की होजीवाला इंडस्ट्रीयल एस्टेट में नौकरी कर परिवार को आर्थिक मदद करती थी| लड़की नियमित 48 वर्षीय अब्दुल हमीद हासीम मढी की ऑटो रिक्शा में नौकरी पर आती जाती थी|
लाजपोर में रहनेवाले अब्दुल हमीद ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे लेकर भाग गया| लड़की की बुआ ने अब्दुल हमीद के खिलाफ सचिन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी| सचिन पुलिस के मुतबिक 48 वर्षीय ऑटो चालक अब्दुल हमीद की चार संताने हैं| जिसमें से दो बेटियों की शादी भी हो चुकी है| सचिन पुलिस ने अब्दुल हमीद के खिलाफ अपहरण और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसके साथ ही लड़की के मोबाइल फोन की डिटेइल के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है| चार संतानों के विधर्मी पिता द्वारा हिन्दू लड़की भगा ले जाने की घटना के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश है| हालात को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है|






