Sunday, March 23, 2025
Uncategorized

5 बलात्कारी मुसलमान लड़के गिरफ्तार,रिहान मोहम्मद,सोहेल मंसूरी,लुकमान उर्फ सोहेब,अरमान पठान, साहिल कुरैशी,7 लड़कियों से सामुहिक बलात्कार

राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना, 4 से 5 लड़कियों से 7 लड़कों ने एक साथ किया रेप

 

ब्यावर में 4-5 नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़कियों को मोबाइल और खिलौनों का लालच देकर फंसाया गया। पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

ब्यावर, राजस्थान के ब्यावर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4-5 नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह एक गिरोह है, जिसमें शामिल आरोपियों ने उनकी बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया।

ब्यावर के सातों आरोपी दूसरे धर्म के

* नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह एक गिरोह है, जिसमें शामिल आरोपियों ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। वह छोटी बच्चियों को मोबाइल खिलौने और अन्य प्रलोभन देते हैं और उसके बाद उनका फायदा उठाते हैं। पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। आरोपियों की पहचान: पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान रिहान मोहम्मद (20), सोहेल मंसूरी (19), लुकमान उर्फ सोहेब (20), अरमान पठान (19) और साहिल कुरैशी (19) के रूप में की है। 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

गिरोह के पास अन्य लड़कियों के भी वीडियो

गिरोह के पास अन्य लड़कियों के भी वीडियो और फोटो हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के लोग नाबालिग लड़कियों को खिलौने और मोबाईल आदि उपहार में देकर उन्हें प्रलोभन देते हैं और फिर मिलने का दबाव बनाते हैं। उनके साथ जबरदस्ती करते हैं और कैफे में चलने एवं उनकी पसंद के कपड़े पहनने के लिए कहते हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी बच्चियों ने उन्हें बताया कि शारीरिक शोषण के लिए एक दूसरे की सहेलियों से मिलवाने का दबाव भी बनाया जाता है। मना करने पर घरवालों को जान से मारने की धमकियां भी दी जाती है। बेटियों की सहेलियों के घरवालों से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी बेटियों के पास भी इसी प्रकार के फोन हैं उनके साथ भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं।

पुलिस सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिजयनगर थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि फिलहाल 4 से 5 नाबालिग लड़कियां सामने आई हैं। रविवार को उन्होंने शिकायत पेश की है। जिसमें उन्होंने कुछ युवकों द्वारा उन्हें मोबाइल दिए जाने की बात कही है। इसके बाद दबाव बनाकर देह शोषण किया है। इस पर पॉक्सो एक्ट में तीन अलग अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ लिया है। जांच की जा रही है। गौरतलब है कि यह सभी लड़कियां प्राइवेट स्कूलों में अध्ययन करती हैं।

हिन्दू परिषद ने लगाए आरोप

उधर, विश्व हिन्दू परिषद के धनराज कावड़िया ने कहा कि यह समुदाय विशेष के लोगों को अन्तरराष्ट्रीय गिरोह धर्मान्तरण के लिए क्षेत्र में सक्रिय है। यह नाबालिग बच्चियों को प्रलोभन देकर अपने चंगुल में फांस रहे हैं और उनको गलत मार्ग पर धकेल रहे हैं। उन्होंने दोषियों को तत्काल खोजकर जेल में डालने और उनके चेहरे बेनकाब कर उन्हें सख्त सजा देने की मांग की है।

लोगों ने किया प्रदर्शन

मामला सामने आने के बाद सर्व समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया है और सभी दोषियों को पकड़ने एवं इस तरह के अन्तरराष्ट्रीय गिरोह का अंदेशा व्यक्त करते हुए इसकी तह तक जाने की मांग की है। मसूदा पुलिस उप अधीक्षक सज्जन सिंह ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दर्शाया है।

Leave a Reply