Friday, June 5, 2026
Uncategorized

नाबालिग आदिवासी से गैंगरेप, मोहम्मद भाईजान अल,मोहम्मद सफर अली गिरफ्तार,अब नही बच पा रहे जिहादी

आदिवासी लड़कियों को समझते थे अपनी जागीर

लड़कियों की सुरक्षा को लेकर आज भी कई सवाल खड़े हो जाते है. लेकिन अभी भी देश के किसी न किसी कोने से लड़कियों के साथ हुई कोई न कोई बुरी खबर सामने आ ही रही है. वहीं ताज़ा मामला असम के डिब्रूगढ़ से सामने आ रहा है जहां एक जिहादी ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दो दिन तक लगातार अपनी हवस का शिकार बनाया.

दरअसल, असम के डिब्रूगढ़ जिले में मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है. यहां लाहोवाल निर्वाचन क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बंदी बनाकर दो दिनों तक गैंगरेप किया गया है. जानकारी के अनुसार लड़की को भाईजान अली नाम के शक्स ने अगवा किया था. वह 3 फरवरी को लड़की को लाहोवाल के बेबेजिया में पास के एक चाय बागान में ले गया था.

वहीं डिब्रूगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिटुल चेतिया के अनुसार नाबालिग लड़की अथबारी चाय बागान के पास बेहोशी की हालत में मिली थी. जब लड़की मिली तब उसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे. पुलिस ने मुख्य आरोपी भाईजान अली को गिरफ्तार कर लिया है. अली के बयान पर दो अन्य लोगों को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है.

वहीं एएसपी चेतिया ने कहा कि हमने लड़की को ढूंढ लिया है और उसे आगे की जांच और इलाज के लिए एएमसीएच भेज दिया है. हमने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है. हमने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, 2012 और 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं.
एएसपी चेतिया ने कहा कि हमें आज सुबह घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद हमने पीड़िता, उसके परिवार और अन्य स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए हैं. तीन आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. इस बीच लड़की का अस्पताल में उपचार भी चल रहा है.
वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि भाईजान अली नाम के एक लड़के ने मेरी बेटी को अगवा कर दो दिनों तक उसके साथ रेप किया. वह 3 फरवरी को लापता हो गई थी. उसने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरी बेटी के साथ जबरदस्ती की है. मैं चाहती हूं कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि वह भविष्य में किसी और की बेटी के साथ इस तरह का जघन्य अपराध करने से पहले सौ बार सोचे.

Leave a Reply