Tuesday, March 10, 2026
Uncategorized

नमक हरामी खून में है,6 गिरफ्तार

बहरीन में रहकर मना रहे थे बहरीन पर हमले का जश्न, ईरानी मिसाइलों की कर रहे थे सोशल मीडिया पर तारीफ: पुलिस ने 5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी को दबोचा

मिडिल ईस्ट में जंग के 10 दिन पूरे हो गए हैं। ईरान ने गल्फ देशों पर आक्रमण किया है। उनमें सऊदी अरब, कतर, बहरीन, यूएई समेत कई देश शामिल हैं।

बहरीन के अधिकारियों ने देश पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को कथित तौर पर फ़िल्माने और उनकी तारीफ़ करने के आरोप में पाँच पाकिस्तानी नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

संदिग्धों की पहचान एंटी-साइबरक्राइम डायरेक्टरेट ऑफ जनरल डायरेक्टरेट ऑफ एंटी-करप्शन एंड इकोनॉमिक एंड इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी के तहत आने वाले एंटी-साइबर क्राइम डायरेक्टरेट ने तब की जब उन्होंने हमलों के बाद के वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसमें ईरान के लिए हमदर्दी दिखाई गई और हमलों की तारीफ की गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया के इस पोस्ट ने लोगों को गुमराह किया और जनता परेशान हुई। इसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना। इसको लेकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पाकिस्तानी और बांग्लादेशी शामिल हैं।

 

Leave a Reply