Tuesday, March 10, 2026
Uncategorized

18 महीने से सऊदी था मोहम्मद एहसान, बीवी शमरीन हो गई प्रेग्नेंट,… लाश मिली

18 महीने से सऊदी था एहसान, बीवी शमरीन हो गई प्रेग्नेंट: देवर से बनाए संबंध, विदेश से लौटते ही शौहर को प्रेमी से मरवाया

सऊदी अरब से लौटा युवक एहसान रजा की बिहार के किशनगंज में लौटने के अगले दिन शव बरामद किया गया। शुरुआत में इस मौत को दुर्घटना माना गया, लेकिन जाँच के दौरान पता चला कि उसकी हत्या की गई है।

जानकारी के मुताबिक, निकाह के तीन महीने बाद एहसान सऊदी कमाने के लिए चला गया था। इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से वह डेढ़ साल बाद वापस लौटा, लेकिन इस दौरान उसकी बीवी और चचेरे भाई अंजुम के बीच अवैध संबंध बन गए। उसकी बीवी डेढ़ महीने की गर्भवती है। मेडिकल रिपोर्ट में ये सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और हत्या किए जाने का पता चला।

दरअसल पुलिस को शव के सिर के पीछे गहरे चोट के निशान मिले थे। जबकि दुर्घटना में आगे चोट लगना चाहिए था, इसलिए पुलिस को शक हुआ। पुलिस के मुताबिक, बीवी शमरीन ताज ने फोन कर अपने शौहर एहसान को इफ्तारी के लिए मायके बुलाया था। इस पर एहसान बाइक से ससुराल जा रहा था, लेकिन वह रात 8 बजे तक नहीं पहुँचा। घरवालों ने जब तलाश शुरू की तो एहसान का शव रास्ते में पड़ा मिला। पुलिस को दुर्घटना के निशान नहीं मिले।

पुलिस ने जब एहसान के पिता साबिर आलम से पूछा, तो बीवी शमरीन और चचेरे भाई सिराज अंजुम के अवैध संबंध का खुलासा हुआ।

बीवी शमरीन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसके मुताबिक, निकाह के पहले से उसका सिराज अंजुम के साथ अवैध संबंध था। शौहर के विदेश जाने के बाद दोनों ज्यादा करीब आ गए। शमरीन गर्भवती हो गई, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि शौहर भारत वापस आ रहा है, तो उसने साजिश रची।

शमरीन अपने शौहर से छुटकारा पाना चाहती थी और सिराज बच्चे को अपनाने के लिए तैयार था। ऐसे में मायके जाकर शमरीन ने एहसान को बुलाया और पहुँचने से पहले ही रास्ते में सिराज ने उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक कर उसे दुर्घटना दिखाने की कोशिश की।

बीवी शमरीन ताज को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है जबकि सिराज फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply