झूठी पहचान से हिंदू युवतियों का उठा रहा फायदा, पोल खुलने पर की मारपीट’: सऊद ने ‘शान सिंह’ बनकर दलित युवती को फँसाया, वाराणसी पुलिस ने दर्ज किया केस

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के नदेसर इलाके से ‘लव जिहाद’ की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बिरयानी बेचने वाले सऊद ने अपनी मजहबी पहचान छिपाकर दलित हिंदू युवती से नजदीकियाँ बढ़ाईं और बाद में उसके साथ मारपीट की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि उसकी पहचान ‘शान सिंह’ नाम के एक युवक से हुई थी। युवती अक्सर उसी की दुकान से बिरयानी मँगवाती थी और इसके चलते दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकियाँ भी बढ़ गईं। ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाली पीड़िता को कुछ समय बाद उसे पता चला कि ‘शान सिंह’ का असली नाम सऊद है।
पीड़िता का कहना है कि उसने कई अन्य हिंदू महिलाओं से भी मजहबी पहचान छिपाकर दोस्ती कर रखी थी। पीड़िता को पता चला कि सऊद, ‘शान सिंह’ बनकर लड़कियों को फँसाता था और उनका फायदा उठाता था। पीड़िता का कहना है कि सऊद ने उसे बदनाम करना शुरू कर दिया था और जब उनसे इसके लिए मना किया और पुलिस में शिकायत देने की बात कही तो युवती के साथ ही मारपीट की गई।
पीड़िता ने बताया कि उसी दिन देर रात सऊद अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर आया और युवती को मारना-पीटना शुरू कर दिया। मारपीट सुनकर कॉलोनी का गार्ड आया और उसने बीच-बचाव किया जिसके बाद आरोपित भाग गए। पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।






