उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां क्षमा शर्मा नाम की एक युवती के घर कबाड़ बेचने सलीम नाम का युवक आता था. मगर उस परिवार को उस दौरान ये बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये सलीम ही ऐसा कांड कर डालेगा, जिससे उनकी जिंदगी ही बदल जाएगी. सलीम की नजर पड़ती है घर की बेटी क्षमा शर्मा पर. अचानक एक दिन युवती घर से गायब हो जाती है. परिजन और पुलिस उसकी खूब तलाश करते हैं. मगर वह नहीं मिलती. कुछ दिन बाद युवती जिस हालत में पुलिस और परिवार को मिलती है, उससे हड़कंप मच जाता है. दरअसल पुलिस को युवती की लाश मिलती है. जिस तरह से उसे मौत दी गई थी, वह काफी खौफनाक था. फिर इस कांड की जो कहानी सामने आती है, वह हर किसी को चौंका देती है.
क्षमा शर्मा को दिल दे बैठा उसके घर से कबाड़ खरीदने वाला सलीम, उसने मना किया तो गला रेत डाला
UP News: यूपी के बुलंदशहर में क्षमा शर्मा नाम की लड़की गायब हुई. पुलिस उसे खोज ही रही थी. तभी उसकी लाश नहर में मिली. इसके बाद इस कांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ.
तारीख 28 नवंबर जिला बुलंदशहर, यहां रहने वाली क्षमा शर्मा नाम की युवती लापता हो जाती है. जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजन बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाते हैं. पुलिस और परिजन दोनों युवती को खोजते हैं. मगर उसका कुछ पता नहीं चलता है. पहले ये केस पुलिस को भी गुमशुदगी का लग रहा था. पुलिस उसी हिसाब से मामले की जांच कर रही थी. मगर 1 दिसंबर के दिन इस केस में नया मोड़ सामने आता है. दरअसल पुलिस को जिले के थाना कोतवाली स्थित वलीपुर नहर में क्षमा शर्मा का शव मिलता है. युवती का शव मिलते ही हड़कंप मच जाता है. सामने ये भी आता है कि युवती के गले पर जानलेवा हमला किया गया था और उसका गला रेत कर, उसे दर्दनाक मौत दी गई थी.
सलीम ने पूछताछ में बताया
पुलिस ने सलीम से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सलीम ने बताया, वह और क्षमा एक दूसरे को जानते थे. किसी बात से नाराज होकर सलीम ने युवती का गला रेत दिया था. उसने 27 नवंबर के दिन घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद शव को नहर में डाल दिया थ
भागने की कोशिश की तो पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर
बता दें कि कल यानी 3 नवंबर के दिन पुलिस ने सलीम का हाफ एनकाउंटर भी कर दिया. दरअसल पुलिस टीम हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश कर रही थी. इसके लिए वह आरोपी को साथ लेकर जा रही थी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को हथियार मिल गया. इस दौरान सलीम ने वहां तमंचा भी छिपा रखा था. सलीम ने मौका देख तमंचा लिया और पुलिस पर फायर कर दिया और भागने की कोशिश की. पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली चलाई और सलीम के पैर में गोली लग गई. बता दें कि सलीम की फायरिंग में थाना चोला पर तैनात पुलिसकर्मी अंकुर के हाथ में भी चोट आई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा.
एसपी ने मामले को लेकर ये बताया
इस पूरे मामले को लेकर शंकर प्रसाद (एसपी सिटी) बुलंदशहर ने बताया, सलीम ने क्षमा शर्मा नाम की युवती की हत्या की थी. जब उसे आला कत्ल की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तब उसने भागने की कोशिश की थी. आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई और वह उसके पैर में लगी. इस मामले में आरोपी के माता-पिता और एक अन्य को भी नामजद किया गया है.






