Saturday, February 7, 2026
Uncategorized

मध्य प्रदेश में आदिवासी लड़की का गैंग रेप, इमरान याकूब, अहमद शेख और अमजद खत्री ने,कांग्रेस चुप

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट नगर में जनजातीय समुदाय की युवती के साथ रेप और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जोबट निवासी इमरान याकूब, अहमद शेख और अमजद खत्री ने 2 जनजातीय युवतियों को मजदूरी दिलाने का झाँसा देकर वार्ड नंबर 11 स्थित एक मकान पर बुलाया। आरोप है कि वहाँ इन युवकों ने युवतियों पर दबाव डालकर अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उन्हें डराया–धमकाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपितों ने एक नाबालिग युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाया और उसके साथ रेप भी किया। घटना की जानकारी इलाके की कुछ महिलाओं को मिली, जिसके बाद वे अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुँचीं और दोनों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पीड़िताओं को थाने पहुँचाया गया।

जोबट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर SC/ST एक्ट, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दो युवतियों में से एक नाबालिग है और इसलिए मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अलीराजपुर पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। घटना के बाद क्षेत्र की कई महिलाएँ थाने पहुँची और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने माँग की है।

Leave a Reply