Saturday, February 7, 2026
Uncategorized

फैशन मॉडल की हत्या, मोहम्मद कासिम ने राहुल नाम रख कर फंसाया,कासिम की अम्मी अब्बा बहने शामिल,मुसलमान बनने से मना किया था

राजधानी में एक बार फिर लव जिहाद से मिलता-जुलता एक मामला सामने आया है, जहां कासिम नाम के एक युवक ने 27 वर्षीय हिंदू युवती से राहुल बनकर पहले दोस्ती कर अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ में रहने लगा था। सोमवार तड़के कासिम ने निजी अस्पताल में उसे बेसुध हालत में भर्ती कराया था,जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।अस्पताल की सूचना पर खजूरी सड़क पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित कासिम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक मंडी बमौरा जिला विदिशा निवासी 27 वर्षीय युवती के मौत की सूचना के बाद शव को हमीदिया अस्पताल लाया गया, जहां उसका डाक्टर के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। स्वजनों का कहना है कि युवती के नाजुक अंगों पर चोट है और उसकी हत्या की गई है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि स्वजनों के आरोपों को जांच में शामिल कर लिया गया है। पीएम की रिपोर्ट अभी बाना बाकी है।उसके आधार पर आगे की जांच की दिशा तय होगी कि यह हत्या है या फिर कुछ और।

कई ब्रांड के लिए कर चुकी थी माडलिंग
एसीपी बैरागढ़ आदित्य ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि युवती मंडी बामोरा की रहने वाली थी और कासिम नाम के एक युवक के साथ भानपुरा करोद छोला मंदिर में साथ में रह रही थी। कासिम ने ही उसे अस्पताल मे भर्ती कराया। युवती लोकल ब्रांड के लिए माडलिंग कर रही थी और इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर सक्रिय थी। उसका इंटरनेट मीडिया के माध्यम इंस्टाग्राम पर ही करीब 12 हजार फॉलोअर्स हैं, जहां वह अक्सर अपनी तस्वीरें साझा किया करती थी।

तीन वर्ष से भोपाल में रह रही थी
स्वजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि वह करीब तीन वर्ष से भोपाल में रह रही थी। उसने बीए की पढाई बीच में ही छोड़ दी थी और नौकरी की तलाश में भोपाल आ गई थी। स्वजनों का आरोप है कि कासिम ने उनकी बेटी के साथ धोखा किया, उसने राहुल बनकर दोस्ती की थी। बाद में वह मुस्लिम युवक निकला।

आरोपी से की पूछताछ

पुलिस ने युवती की मौत के बाद कासिम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में कासिम ने कबूल किया कि दोनों भानपुर करोंद छोला में साथ में रह रहे थे। वह दो दिन पहले उज्जैन घूमने गए थे। रास्ते में लड़की तबीयत बिगड़ी तो वह उसे चिरायु अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां उसकी मौत हो गई।

युवती को उसके दोस्त ने अस्पताल में भर्ती कराया था, बाद में उसकी मौत हो गई। वह दोनों साथ में भानपुर करोंद में रहते थे। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पैनल के माध्यम से पीएम कराया गया है। स्वजनों के मारपीट के आरोप जांच में शामिल कर लिए गए हैं।
– आदित्यराज ठाकुर, एसीपी, बैरागढ़

कमर पर बेल्ट के निशान, सिर-चेहरे पर गंभीर चोटें; भोपाल में मॉडल खुशबू की मौत से बवाल

भोपाल की मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी है. परिवार का आरोप है कि उसे कासिम नाम के युवक ने ‘राहुल’ नाम का पुराना परिचय दे कर मिला था, फिर उज्जैन घुमाने ले गया. वहां से लौटते समय खुशबू अस्पताल पहुंची, मगर सफेद चादर में लिपटी मिली. शरीर पर बेल्ट के निशान और सिर-चेहरे पर चोटें पाई गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, थाने में पूछताछ जारी है. परिवार उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव देने के साथ ‘लव-जिहाद’ का आरोप भी लगा रहा है.

 

भोपाल. मध्‍य प्रदेश के सागर की रहने वाली लेकिन राजधानी भोपाल में मॉडलिंग कर रही खुशबू अहिरवार की मौत ने सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीति में सनसनी फैला दी है. परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले खुशबू की मुलाकात कासिम अहमद नामक युवक से हुई, जिसने पहले अपना नाम ‘राहुल’ बताया था. दोनों उज्जैन घूमने गए थे, लेकिन वापसी में खुशबू भोपाल के एक अस्पताल में पहुंचाई गई. यहां उसे सफेद चादर में लिपटी हालत में पाया गया. खुशबू की बहन का कहना है कि एक से अधिक लोगों ने वारदात की होगी. खुशबू फिट और हेल्‍दी थी, कोई एक व्‍यक्ति उससे मारपीट नहीं कर सकता था. खुशबू के शरीर पर कई जगह गहरी चोटें और घाव थे. पूरा शरीर नीला पड़ गया था.

कमर, सिर-चेहरे पर गंभीर चोटें भोपाल में मॉडल खुशबू की मौत से बवाल
भोपाल में मॉडल खुशबू की मौत से सनसनी फैल गई है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव परीक्षण से यह सामने आया कि कमर पर बेल्ट की चोटें हैं, सिर-चेहरे में भी गंभीर गहरी चोटों के निशान मौजूद हैं. परिवार का आरोप है कि यह लव अफेयर नहीं था, बल्कि जोर जबरदस्ती का मामला है. उनकी ओर से यह दावा किया जा रहा है कि युवक और उसके कुछ साथियों ने मिलकर मारपीट की, पूरे शरीर पर नीले-हरे निशान हैं. गले पर भी चोटें और निशान हैं. आरोपी, खुशबू पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डाल रहा था. खुशबू की मां ने बताया कि कासिम ने कहा था कि आप चिंता मत करो, हम उज्‍जैन से तुरंत ही वापस लौट आएंगे. अब खुशबू की पूरी बॉडी पर चोटें हैं, उसने ही मार डाला है.

Leave a Reply