Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

छोटी बहन बना कर फंसाया मोहम्मद फरियाद ने,7 महीने बलात्कार किया,मुसलमान बनाया,ट्रेन के आगे फेंक दिया

हम अपनी बहनों को नही छोड़ते तो ये तो बनाई हुई थी: मोहम्मद फरियाद

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू नाबालिग का इस्लाम में मतांतरण करवा कर उसका रेप किया और फिर ट्रेन के सामने फेंक हत्या कर दी। नाबालिग का शव ट्रेन से कटने के बाद दो टुकड़ों में बंट गया। मुस्लिम युवक के नाबालिग के परिजनों ने FIR दर्ज करवाई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई FIR के अनुसार, फरीदपुर की रहने वाली एक 15 वर्षीय हिन्दू बालिका को पास का ही रहने वाला मुस्लिम युवक फरियाद पिछले सात महीने से परेशान कर रहा था। इसके कारण हिन्दू नाबालिग डरी हुई थी। हिन्दू नाबालिग ने अपने घर में बताया था कि फरियाद ने उसका एक माह पूर्ण इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवा दिया है।

इलाके में नाई की दुकान चलाने वाला फरियाद हिन्दू नाबालिग को मारने की धमकी दे रहा था। वह उसके भाई को मारने की धमकी देता था। परिजनों ने FIR में बताया है कि नाबालिग अपने घर से बुधवार (8 मई, 2024) को निकली थी। नाबालिग अपने कॉलेज पढ़ाई लिखाई के काम से जा रही थी।

फरियाद हिन्दू नाबालिग को रास्ते से ही अपनी बाइक पर जबरदस्ती उठा ले गया। इसके बाद फरियाद ने हिन्दू नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। हिन्दू नाबालिग को इसके बाद फरियाद पास की रेलवे लाइन के पास ले गया और उसे चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया।

चलती ट्रेन की चपेट में आने के कारण हिन्दू नाबालिग की कट कर मौत हो गई। उसका शव दो हिस्सों में बंट गया। यह घटना एक नदी के पुल पर हुई इसलिए शव पानी में भी गिर गया। मामले की सूचना मिलने पर हिन्दू नाबालिग के परिजन घटनास्थल पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद फरियाद को गिरफ्तार कर लिया। फरियाद के खिलाफ हत्या, बलात्कार, POCSO और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply