बेटी के रेप के आरोप में बाप अरेस्ट, मुगलसराय पुलिस ने भेजा जेल
मुगलसराय कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 266-2023 में विवेचना के दौरान पता चला कि अभियुक्त चांद मोहम्मद मलोखर गांव का रहने वाला है।
मलोखर गांव का अभियुक्त चांद मोहम्मद भेजा गया जेल
विधवा और दिमागी रूप से बीमार पुत्री के साथ कर रहा था रेप
विरोध करने पर करता था मारपीट
चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अपने ही विधवा और दिमागी रूप से विक्षिप्त बेटी के साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाने वाले पिता को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए मुगलसराय कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मुगलसराय कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 266-2023 में विवेचना के दौरान पता चला कि अभियुक्त चांद मोहम्मद मलोखर गांव का रहने वाला है। जो काफी दिनों से एक घिनौने कृत्य के आरोप में वांछित चल रहा था। उसे आज सुबह 9:00 बजे के आसपास गांव के ही मलोखर चौराहे से गिरफ्तार किया गया।






