Sunday, April 19, 2026
Uncategorized

सगी बहन का सर काट कर अलग किया,घूमता रहा हाथ में लेकर,घर से भागी थी मोहब्बत में

प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने सगी बहन की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी. फिर आरोपी हाथ में बहन का कटा सिर लेकर पूरे गांव में घूमता रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और हत्यारे भाई को कटे सिर के साथ पकड़ लिया. इस घटना से पूरे जिले में दहशत फैल गई है. जिसने भी आरोपी को कटा सर लेकर जाते हुए देखा वह डर से कांप उठा.

एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बहन आशिफा का गांव के ही चांद बाबू से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और 29 मई को वह प्रेमी के साथ भाग गई थी. जिसके बाद पुलिस के खिलाफ मुकदमा लिखकर चांद बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. शुक्रवार को भाई-बहन में  इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और गुस्से में आकर रियाज ने सुबह साढ़े 11 बजे धारदार हथियार से बहन आशिफा की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी.

प्रेम-प्रसंग से खफा भाई ने बहन का काटा सिर

प्रेम-प्रसंग से खफा भाई ने बहन का काटा सिर

चापड़ से बहन की गर्दन काटी और गांव में घूमता रहा भाई

पड़ोसियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह रियाज का अपनी बहन आशिफा से विवाद हुआ और वह घर से बाहर चला गया. फिर लौटा और आशिफा से कपड़े धोने के लिए बोला, आशिफा पानी भरने लगी. इतने में रियाज पीछे से आया और बहन पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए. रियाज तब तक चापड़ से गले पर मारता रहा जब तक कि आशिफा की गर्दन धड़ से अलग नहीं हो गई.

कटे सिर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

इसके बाद उसने सिर को हाथ में उठाया और थाने की तरफ जाने लगा. आसपास के लोगों ने जब रियाज को कटे सिर को हाथ में पकड़े देखा तो सभी रूह कांप गई. तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई.

वहीं, इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की तफ्तीश जारी है. लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply