Friday, October 18, 2024
Uncategorized

नूर मोहम्मद बन गया सरदार गुरप्रीत सिंह,सिख लड़की शिकार हुई जिहादी की,किसी तरह बची जान

 

Delhi News : नूर मोहम्मद के खिलाफ आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बताया कि कैसे उसे धोखे में रखकर उसने मुझे अपने जाल में फंसाए रखा। लड़की ने बताया कि नूर मोहम्मद ने सबसे पहले लड़की से कहा कि अगर तुम मुझसे प्यार करती हो तो अपने हाथ पर गुरप्रीत सिंह के नाम का टैटू बनवाओ फिर शादी के बाद उसने नाम की जगह मोर के पंख का टैटू बनवा दिया।

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में श्रद्धा मर्डर केस के बाद लव जिहाद एक बार फिर देश भर में चर्चा के केंद्र में है। यह मुद्दा हिंदू संगठनों के आक्रोश का कारण बनता जा रहा है। इस बीच दिल्ली के पटेल नगर इलाके में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति शादी से पहले उससे सिख युवक बनकर मिला था और उसने अपना नाम गुरप्रीत बताया था। पीड़िता ने बताया कि युवक से उसकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और उस वक्त उसने अपना नाम गुरप्रीत बताया था। दोनों में प्यार बढ़ा जिसके बाद उन दोनों ने 2016 में झंडेवालान मंदिर में शादी कर ली। शादी के दो महीने बाद ससुराल जाने पर लड़की को पता चला कि उसका पति असल में मुस्लिम है और उसका नाम नूर मोहम्मद है। पीड़िता ने यह भी बताया कि सुसराल वालों ने बिना उसे बताए उसका धर्म परिवर्तन कर दिया और दोनों की कोर्ट मैरिज भी करा दी और लड़की को बिना बताए उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने उसका नाम भी बदल दिया। उसने बताया कि शादी से पहले उसका नाम पिंकी था जिसे बाद में बदलकर आलिया कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि नूर मोहम्मद शादी के बाद पिंकी के साथ मारपीट भी करने लगा। उसके परिवार के लोग भी उसे प्रताड़ित करने लगे। लड़की के पिता का आरोप है कि गुरप्रीत उर्फ नूर मोहम्मद ने प्लान के तहत ही ये शादी की थी। लड़की के पिता बार-बार नूर मोहम्मद के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगा रहे हैं।

नूर मोहम्मद ने नहीं बताए नाम और धर्म भी बदला

पति नूर मोहम्मद के खिलाफ आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बताया कि कैसे उसे धोखे में रखकर उसने मुझे अपने जाल में फंसाए रखा। लड़की ने बताया कि नूर मोहम्मद ने सबसे पहले लड़की से कहा कि अगर तुम मुझसे प्यार करती हो तो अपने हाथ पर गुरप्रीत सिंह के नाम का टैटू बनवाओ फिर शादी के बाद उसने नाम की जगह मोर के पंख का टैटू बनवा दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके हाथ पर पहले एक और टैटू बनवाया था जिस पर ओम लिखा हुआ था उसने उसे भी हटवा दिया। उसकी मां का नाम भी उसके हाथ पर लिखा हुआ था जिसे नूर मोहम्मद ने उसे भी हटवा दिया। पीड़िता ने कहा कि एक बार नूर मोहम्मद उसे छोड़कर चला गया था जिसके बाद नूर की मां ने उसे बताया कि कोर्ट मैरिज कर लो फिर नूर कही नहीं जाएगा। और नूर के परिवार वालों ने कब उसका कोर्ट में धर्म परिवर्तन करा दिया उसे पता भी नहीं चला। उसने बताया कि जब वह नूर के घर रहने के लिए आई तो उसके घर वाले उसे 3 महीने तक घर में बंद कर दिया। नूर मोहम्मद के घर पर जो भी उसके रिश्तेदार या दोस्त आते थए तो वह उन्हें बताता था कि उनलोगों ने उसका धर्म बदलकर उसे मुस्लमान बना दिया है। लड़की ने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि उसे मुस्लमान बना दिया गया है। एक लावा पिंकी ने यह भी बताया यह कैसे उसको पिंकी से आलिया बनने के लिए नूर मोहम्मद के परिवार ने दबाव बनाया।

नूर मोहम्मद और उसके परिवार ने सिख बनकर दिया धोका

पिंकी के पिता मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक होकर कहने लगे कि नूर मोहम्मद उसके घर पर जब शादी के लिए आया था तो बिल्कुल सरदार बनकर आया था और अपने परिवार वालों को भी सिख परिवार की तरह बनाकर ले आया था। उन्हें जांच-पड़ताल का मौका भी नहीं मिला। जब लड़की की शादी हो गई और जब वह गर्भवती हुई एक बच्चा पैदा हो गया तो उन्हें पता चला कि वह लड़का मुस्लमान है। उसके बाद लड़की के पिता ने लड़की से पूछा कि अब वह क्या चाहती है तो उसने कहा कि रहने दो पापा अब तो बच्चा भी हो गया अब ऐसे ही जिंदगी बितानी है। लेकिन जब वह और उसके परिवार वाले लड़की के साथ मारपीट करने लगे तो लड़की ने इससे पहले थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कई बार सुलह कराने की कोशिश की गई लेकिन जब वह नही माना तो लड़की ने उससे अलग होने का फैसला कर लिया। महरौली में श्रद्धा की उसके बॉयफ्रेंड आफताब द्वारा हत्या किए जाने के बाद पूरे देश में और मीडिया में श्रद्धा हत्याकांड का मामला छाया हुआ है। इस बीच पटेल नगर का यह मामला इस मुद्दे की गंभीरता को बढ़ा सकता है।

 

Leave a Reply