लव जिहादी ने इंस्टाग्राम पर खुद को ‘अवनीश’ बताते हुए आदिवासी युवती को शिकार बनाकर रेप किया। पीड़िता को नशे की लत लगाकर उसका शोषण करता रहा। मौका मिलते ही आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर लड़की ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
मुस्लिम लव जिहादी ने इंस्टाग्राम पर खुद को ‘अवनीश’ बताते हुए आदिवासी युवती को शिकार बनाकर रेप किया। केस दर्ज हुआ तो शादी का वादा कर जमानत पर छूट गया। इसके बाद पीड़िता को नशे की लत लगाकर उसका शोषण करता रहा। मौका मिलते ही आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली।
इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता उसके घर जा पहुंची, जहां आरोपी का पूरा परिवार उस पर टूट पड़ा। गालियां दीं और पीटा। इससे क्षुब्ध होकर पीड़िता ने आरोपी के घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद भी जिहादी के परिवार का दिल नहीं पसीजा। वे पीड़िता को घसीटकर अस्पताल ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बजरंगियों ने जिहादी व उसके परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। देर रात बजरंगी पीड़िता को लेकर सेंट्रल कोतवाली थाने पहुंचे और उसका मेडिकल कराया। आज मामले में केस दर्ज होगा। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने खरगोन निवासी युवती की शिकायत पर आवेश खान निवासी रानीपुरा के खिलाफ रेप सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
आरोपी ने उससे इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया। चार साल तक युवती को होटलों में ले जाकर ड्रग्स का नशा कराकर उसके साथ रेप करता रहा। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा, तब उसने पीड़िता से वादा किया था कि जेल से छूटते ही उससे शादी करेगा।
युवती को भरोसे में लेकर उससे एफिडेविट लेकर जमानत करवा ली। जेल से छूटने के बाद आरोपी आवेश ने मुस्लिम लड़की से शादी कर ली। पीड़िता को जब जानकारी मिली कि आरोपी आवेश खान अपनी पत्नी के साथ घर पर है तो उसके घर जा पहुंची। वहां आवेश और उसके परिजन ने उससे मारपीट की। इसके बाद आवेश उसे तीसरी मंजिल की छत पर ले गया, जहां से पीड़िता ने आत्महत्या करने के इरादे से छलांग लगा दी।
तीन दिन बाद शादी करने का बोला था आरोपी
इधर, बजरंगियों ने इलाज के बाद युवती को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर संघ कार्यालय के पास बैठकर पूछताछ की। उसने बताया आरोपी 15 तारीख को मिलने आया था और कहने लगा कि तीन दिन बाद शादी कर लेगा। परिवार से अलग होकर साथ रहने लगेगा।
बाप-भाई से संबंध बनाना पड़ेगा
पीड़िता ने बताया कि आवेश खान ने शादी का कहकर अलग रहने की बात कही थी। इस बीच आरोपी ने शर्त रखी कि मुझसे निकाह करने से पहले मेरे पापा या भाई के साथ संबंध बनाना पड़ेगा।
इसके बाद धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। तभी अपनी शादी हो सकेगी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे तीन दिन पहले भी जमकर पीटा था। जिहादी आवेश खान ने उसे नशे के दलदल में धकेलकर ड्रग्स एडिक्ट बना दिया।
जिहादी और उसके परिजन पर दर्ज होगा केस
बजरंग दल के सागर सोनी ने बताया लव जिहादी आवेश खान और उसके परिवार ने लड़की को जमकर प्रताड़ित किया। इसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।
बुधवार रात संगठन के पप्पी ठाकुर, राहुल तिवारी, दीपक पुरोहित, अनुज गौड़ सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने जिहादी से युवती को बचाया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। मामले में आवेश खान और उसके परिवार पर केस दर्ज कराया जाएगा।






