Wednesday, March 18, 2026
Uncategorized

मोहम्मद फरमान और हसन अंसारी ने डाली योगी आदित्यनाथ पर अभद्र पोस्ट,गिरफ्तार, अब उत्तर प्रदेश पुलिस भी कर सकती पूछताछ

श्योपुर। बडौदा थाना क्षेत्र के गांव पांडोला निवासी दो युवकों ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली दी। भाजपा नेताओं ने इस मामले की शिकायत बडौदा थाने पहुंचकर दर्ज कराई। जिसके बाद बडौदा पुलिस ने पोस्ट डालने वाले दोनो युवकों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बडौदा टीआई सत्यम सिंह गुर्जर ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में फरमान और हसन अंसारी निवासी पांडोला के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply