असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं उदयपुर राजस्थान में हुई भीषण हत्या की निंदा करता हूं। इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता। इस तरह की हिंसा का विरोध करने के लिए हमारी पार्टी का लगातार स्टैंड है। कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
पैगंबर के ऊपर कथाकथित विवादित बयान देने वाली नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने वाले 8 साल के बच्चे की सजा उसके पिता के सिर तन से जुदा कर दिया गया है। राजस्थान में उदयपुर जिले के धानमंडी थानाक्षेत्र में एक युवक की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में दो शख्श उस पर धारदार हथियार से हमला करते दिखाई दे रहा है। उदयपुर हत्याकांड के बाद लोगों ने सड़कों पर आकर अपना विरोध दर्ज़ कराया। घटना के बाद मालदास बाजार में दुकानें बंद कर दी गई हैं। घटना के बाद उदयपुर जिले में अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। पूरे मामले पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर घटना की निंदा की है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं उदयपुर राजस्थान में हुई भीषण हत्या की निंदा करता हूं। इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता। इस तरह की हिंसा का विरोध करने के लिए हमारी पार्टी का लगातार स्टैंड है। कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे। कानून का राज कायम रहना चाहिए। उदयपर में हुई क्रूर हत्या निंदनीय है। ऐसी हत्या को कोई डिफ़ेंड नहीं कर सकता। हमारी पार्टी का मुसलसल स्टैंड यही है के किसी को भी क़ानून को अपने हाथों में लेने का हक़ नहीं है। हमने हमेशा हिंसा का विरोध किया है। हमारी सरकार से माँग है के वो मुजरिमों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त एक्शन लें। विधि शासन को क़ायम रखना होगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम को अपील करनी चाहिए कि हम किसी भी कीमत पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सब प्रेम और भाईचारे से रहें। चिंता की बात है। इस प्रकार से किसी की हत्या कर देना दुखद और शर्मनाक है। माहौल ठीक करने की जरूरत है। पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया है। मैं बार-बार PM और गृह मंत्री को बोलता हूं कि देश को संबोधित करें।
असदुद्दीन ओवैसी पर भड़के दिग्विजय सिंह, कहा- बीजेपी की भाषा बोलते हैं एआईएमआईएम अध्यक्ष
MP Politics: एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को नई दिल्ली में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर भड़के. उन्होंने कहा कि ओवैसी की भाषा पूरी तरह बीजेपी की ही भाषा है. ओवैसी आरएसएस की तरह बोलते हैं. पूर्व सीएम ने कहा कि हमारे देश के लोग इस बारे में सोचें कि उन्हें आपस में कौन लड़ाना चाहता है. पूर्व सीएम दिग्विजय ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी हमला बोला. अपने नई दिल्ली आवास पर उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछें कि उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी?
दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ओवैसी खुद बीजेपी की ही भाषा बोल रहे हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि आम लोगों को समझना चाहिए कि देश का भाईचारा कौन तोड़ना चाहता है. पूर्व सीएम दिग्विजय ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को झूठा करार दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिल रही सफलता से मुख्य्मंत्री बौखला गए हैं. पंचायत चुनाव में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ओवैसी संघ की तरह बोलते हैं.
अपने नई दिल्ली आवास पर बातचीत में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजिय सिंह ने सवाल किया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया से क्यों नहीं पूछते कांग्रेस क्यों छोड़ी? महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर उन्होंने कहा कि पैसा देकर विधायंको को खरीदना बीजेपी की आदत बन चुकी है. केंद्र सरकार की एजेंसियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दुख इस बात का होता है कि जिन लोगों पर नियम-कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वे भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं. पंचायत चुनाव में ओवैसी के आने से बीजेपी को कितना फायदा होता और कांग्रेस को कितना नुकसान होगा चुनाव परिणाम बनता देंगे. इसके लिए बस थोड़ा इंतजार करना होगा.






