Tuesday, October 22, 2024
Uncategorized

प्रियंका गांधी का फ्लॉप हुआ रोड शो,कांग्रेस नेताओं से गुस्सा प्रियंका

बड़े नेता नदारद
कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरजेवाला समेत नेताओ ने बनाई दूरी,
मोदी मोदी के नारों से स्वागत
कांग्रेसियों से ज्यादा पुलिस

प्रियंका के रोड शो के दौरान एक स्वागत मंच भी टूट गया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी गाड़ी से उतरीं और लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वे फिर से रोड शो में जुट गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो शाम साढ़े पांच बजे नंदबाग से शुरू होकर बाणगंगा में समाप्त हुआ।

 

रोड शो में प्रियंका गांधी इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ खुली जीप में नजर आईं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में जब प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थी, उस वक्त बीजेपी के एक अन्य कार्यक्रम के लिए लगे मंच में से मोदी मोदी के नारे लग रहे थे। उस तरफ भी प्रियंका ने हंस कर हाथ दिखाकर अभिवादन किया।

रोड शो में एक जगह प्रियंका को कालेज के छात्र और छोटे बच्चे दिखे। उन्हें देखकर प्रियंका ने फ्लाइंग किस दिया। प्रियंका के इस रोड शो से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सहित अनेक दिग्गज नेता नदारद रहे

Leave a Reply