Thursday, June 18, 2026
Uncategorized

हनीट्रैप कांड: 20 लाख की मांग की,बलात्कार का मुकदमा लगाकर

पानीपत के रिसालू गांव के किसान को हनीट्रैप में फंसाया। समझौते के लिए 20 लाख रुपये की मांग करने वाली महिला व उसकी बहन और जीजा को डीटीआइ से पुलिस ने दो लाख रुपये वसूलते गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला ने तीन दिन पहले ही सामूहिक दुष्‍कर्म का केस दर्ज कराया था।

रिसालू गांव के संदीप ने पुलिस को शिकायत दी कि एकता विहार कालोनी की रहने वाली ममता ने 12 सितंबर को थाना चांदनी में शिकायत दर्ज कराई कि उसके चाचा दिनेश मलिक ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सेक्टर-25 हाईवे पर होटल में सामूहिक दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर रखा है। ये केस झूठा है।

इसके बाद से ममता अपनी छोटी बहन संगीता व संगीता के पति जसवंत के साथ मिलकर उसके चाचा दिनेश को ब्लैकमेल कर रही है। समझौते की एवज में 20 लाख रुपये मांग रही है। इसकी रिकार्डिंग भी उनके पास है। आरोपितों को वह रंगे हाथ पकड़वा सकता है।

सेक्टर-12 से वापस लौटी, टीडीआइ से पकड़ी गई

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि संदीप की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी। संदीप से काल करवाकर ममता व संगीता को सेक्टर-12 में पैसे लेने के लिए बुलाया। कहीं पुलिस न पकड़े ले। इसलिए दोनों सेक्टर 12 से वापस लौट गईं। इसके बाद संदीप ने दोनों को टीडीआइ के पास बुलाया। दोनों के साथ जसवंत भी थी। संदीप ने उन्हें दो लाख रुपये दे दिए। तभी डयूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार प्रवीन के साथ मिलकर पुलिस ने तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर किया। दो लाख रुपये बरामद कर केस दर्ज किया गया। तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले की जांच की जा रही है। दिनेश को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।

संगीता ने कर रखा है प्रेम विवाह, ममता का पति गांव में रहता है

इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि संगीता ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के नकुल के जसवंत से प्रेम विवाह कर रखा है। ममता की भी नकुड में सुधीर के साथ शादी हो चुकी है। दोनों बहनें कई महीने से एकता विहार कालोनी में किराये के मकान में रहती हैं। कथित सामूहिक दुष्‍कर्म की शिकार महिला एक मामले में जमानत पर थी।

Leave a Reply