Monday, April 20, 2026
Uncategorized

दो कौड़ी का कर दिया कांग्रेस नेता जयराम रमेश को,फायरब्रांड मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने,है कौन ये जयराम..

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता जयराम रमेश और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों के बीच जुबानी जंग इस हद तक पहुंच गई कि जयराम रमेश ने सरमा को बच्चा तक कह दिया, तो इसके जवाब में सरमा ने कहा कि कौन हैं ये जयराम रमेश, मैंने तो उनका नाम ही कभी नहीं सुना। दरअसल हुआ कुछ यूं कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर हिमंत बिस्वा सरमा ने बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस को भारत में नहीं पाकिस्तान में यह यात्रा करनी चाहिए, जिसपर जयराम रमेश ने उनके बयान को बचकाना करार दिया था।

हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर जयराम रमेश ने कहा कि मुझे लगता है कि असम के मुख्यमंत्री बचकाने हैं, अपरिपक्व हैं और अपने नए आकाओं को खुश करने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। वह अपने नए मालिकों के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए बयान देते हैं। जिसपर पलटवार करते हुए सरमा ने कहा पहले तो ये बताइए कि ये जयराम रमेश कौन हैं। क्या यह असम में रहने वाला कोई व्यक्ति है। कौन हैं ये। मुझे तो बिल्कुल नहीं पता। कांग्रेस के नेताओं का नाम कौन याद रखेगा। जब मैं कांग्रेस में था तब तो इस नाम के किसी व्यक्ति को तो मैं नहीं जानता था और ना ही इस नाम के किसी व्यक्ति के करीब था।
कांग्रेस के समय में तो भारत के दो टुकड़े हो गए थे, अब भारत को जोड़ने के लिए कांग्रेस को पाकिस्तान ही जाना पड़ेगा। भारत का 1947 में बंटवारा हो गया था, ऐसे में अगर भारत को जोड़ना है तो राहुल गांधी को पाकिस्तान जाना होगा। भारत में यात्रा करने से क्या होगा, भारत तो जुड़ा हुआ है। खंडित क्या हुआ, पाकिस्तान ही खंडित हुआ, इसलिए मैं राहुल गांधी को सलाह देता हूं कि वह भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान में लेकर जाएं।

 

Leave a Reply