Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

2 मां और, 3 पिता की संतान फ़िल्म अभिनेता शाहिद कपूर, HAPPY BIRTHDAY

 

अभिनेता शाहिद कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद ने अपनी कड़ी मेहनत से इतना नाम कमा लिया है कि उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में जन्मे शाहिद मशहूर एक्टर पकंज कपूर के बेटे  हैं। उनकी मां का नाम नीलिमा अजीम है। शाहिद कपूर ने अथक प्रयासों से बॉलीवुड में बड़ा नाम बनाया, इसके लिए उन्होंने कहीं पर भी अपने पिता का सहारा नहीं लिया।

Shahid Kapoor to star in an actioner after wrapping up 'Jersey' | Deccan Herald

आज शाहिद कपूर बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्हें बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्हें करीब 100 फिल्मों में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। लम्बे संघर्ष के बाद उन्होंने फिल्म इश्क-विश्क से अपने बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि इससे पहले उन्होंने कई छोटे-मोटे रोल भी किए हैं। ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ताल में वो साइड डांसर के रूप में दिखे थे। इसके अलावा वो कुछ एलबम्स में भी नजर आये थे

इसके अलावा पहले उन्होंने टीवी विज्ञापन और ब्रेक डांसर के तौर पर भी काम किया था। शाहिद को उनकी पहली फिल्म के लिए ‘बेस्ट मेल डेब्यू’ का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने 2006 में सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’, 2007 में इम्तियाज अली की ‘जब वी मेट’ में काम किया, जिसने उन्हें एक नई पहचान दी और वो लोगों के दिलों पर छा गए।  2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कमीने’ में अभिनय के लिए शाहिद ने खूब वाहवाही बटोरी। करीना कपूर और शाहिद की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा। अब तक शाहिद ‘हैदर’ , ‘ कमीने’ , ‘ उड़ता पंजाब’ , ‘ कबीर सिंह’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं।आज उनके जन्मदिन पर आपको उनकी एक हैरान करने वाली बात बताते हैं। शाहिद कपूर का परिवार बहुत बड़ा है और उनके 3 पिता है और 2 मां हैं। शाहिद की मां नीलिमा अजीम और पिता पंकज कपूर शाहिद के जन्म के कुछ ही सालों बाद अलग हो गए थे। शाहिद के पिता ने 1989 में एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक के साथ दूसरी शादी कर ली।

Shahid Kapoor's Step-Father, Rajesh Khatter Shares Heartfelt Birthday Message For Him As He Turns 38

हालांकि दूसरी मां सुप्रिया के साथ भी शाहिद के अच्छे संबंध हैं। पंकज और सुप्रिया के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम ‘ रूहान कपूर’ है बेटी का नाम ‘सना कपूर’ है। बता दें, सना अपने भाई शाहिद के साथ फिल्म ‘शानदार’ में नजर आ चुकी हैं। वहीं शाहिद की मां नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर के साथ दूसरी शादी कर ली। राजेश और नीलिमा को एक बेटा हुआ, जिसका नाम ईशान खट्टर है। ईशान भी फिल्मी दुनिया में एंट्री कर चुके हैं।

Supriya Pathak calls Shahid Kapoor main anchor of their family - Movies News

नीलिमा और राजेश खट्टर का रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद नीलिमा कपूर ने ‘उस्ताद रजा अली खान’ से तीसरी शादी की। इस तरह शाहिद के तीन पिता और दो मां हैं।

Shahid Kapoor family tree: Which all celebrities are related to the Bollywood star

शाहिद और उनके सौतेले भाई-बहनों में काफी प्यार है और सभी एक-दूसरे को खूब मानते हैं। बता दें, कि शाहिद की शादी पकंज और सुप्रिया ने ही करवाई है। शाहिद की असली मां नीलिमा कपूर हैं। उनका पालन भी नीलिमा की देखरेख में ही हुआ, फिर भी शाहिद की दूसरी मां सुप्रिया शाहिद को बहुत प्यार करती हैं, यहां तक शाहिद के लिए सुप्रिया ने ही मीरा का चुनाव किया था।

Leave a Reply