Wednesday, March 18, 2026
Uncategorized

गोल्ड डकैती के 2 को पुलिस ने गोलियों से छ्लनी किया,3 सरा खुद ही पहुंच गया थाने

 

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में करोड़ों की डकैती में शामिल दो बदमाशों के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद अन्य बदमाश खौफ में हैं। इस वारदात में शामिल फीरोजाबाद का एक बदमाश खुद कमला नगर थाने पहुंच गया। उसने बताया कि डकैती के दौरान वह गोल्ड लोन कंपनी के बाहर पार्क में बैठकर निगरानी कर रहा था। पुलिस को पूछताछ में उसने फरार सभी बदमाशों के बारे में भी जानकारी दी है।

कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने डकैती डाली थी। बदमाश करोड़ों रुपये के सोने के गहने और छह लाख रुपये ले गए थे। वारदात के 75 मिनट में ही पुलिस ने एत्मादपुर में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को ढेर कर दिया। इनकी शिनाख्त फीरोजाबाद के जैन नगर निवासी मनीष पांडेय और मटसेना थाना क्षेत्र के कनेटा निवासी निर्दोष कुमार के रूप में हुई थी।डकैती डालने वाला गैंग फीरोजाबाद के सुहाग नगर निवासी नरेंद्र उर्फ लाला का है। पुलिस लाला और उसके साथियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मगर, एक भी पुलिस के हाथ नहीं आया।

बुधवार को दोपहर 2.15 बजे एक बदमाश कमला नगर थाने खुद पहुंच गया। उसने पुलिस से कहा कि वह मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में हुई डकैती में शामिल था। बदमाश ने अपना नाम फीरोजाबाद के मटसेना में कनेटा का रहने वाला प्रभात शर्मा बताया। उसने बताया कि घटना के समय वह गोल्ड लोन कंपनी की शाखा के बाहर पार्क में बैठकर निगरानी कर रहा था। पुलिस एनकाउंटर से भयभीत होकर पुलिस के सामने समर्पण करने आया है। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि डकैती में नरेंद्र उर्फ लाला, रेनू पंडित उर्फ अभिनाश मिश्रा, संतोष जाटव, अंशुल सोलंकी, मनीष पांडेय, निर्दोष प्रजापति साथ थे।अब तक पुलिस के सामने संतोष जाटव का नाम नहीं आया था। पुलिस छह बदमाश घटना में शामिल मान रही थी। जबकि प्रभात शर्मा के अनुसार घटना में सात बदमाश शामिल थे। सीसीटीवी कैमरे दिखाकर पुलिस ने उससे सभी की पहचान भी करा ली है। अब अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में शनिवार दोपहर को साढ़े नौ करोड़ का डाका डालकर पांच बदमाश 19 किलोग्राम सोना और छह लाख रुपये लेकर पैदल ही भाग गए थे। पुलिस से बचने के लिए हाईवे पर अलग-अलग ऑटो-डग्गामार वाहन में बैठकर कस्बा एत्मादपुर तक पहुंचे। यहां रकम और जेवरात के पैकेट का बंटवारा किया। तीन बदमाश नरेंद्र, अंशू और प्रभात फिरोजाबाद चले गए, जबकि दो निर्दोष और मनीष पांडेय खंदौली रोड पर मेडिकल स्टोर पर रुक गए। लोकेशन मिलने पर इन बदमाशों को पुलिस ने घेरकर मार गिराया। पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई है। 11.5 किलोग्राम सोने के जेवरात और 4.35 लाख रुपये लेकर फरार तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी हैं, लेकिन वो हाथ नहीं आ सके।

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि कमला नगर के सेंट्रल बैंक रोड स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के आफिस में शनिवार दोपहर सवा दो बजे पांच बदमाशों ने डाका डाला था। शाखा प्रबंधक विजय नरवरिया, सहायक शाखा प्रबंधक सोनू शर्मा, कर्मचारी रंजीत और विष्णु को बंधक बनाया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इनमें बदमाश पैदल ही भागते नजर आए।
विज्ञापन

आगरा डकैती
दो बदमाशों फिरोजाबाद निवासी निर्दोष कुमार और मनीष पांडेय को पुलिस ने एत्मादपुर में खंदौली रोड पर घेर लिया। मुठभेड़ में दोनों के गोली लगी। घायल अवस्था में पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान निर्दोष और मनीष की मौत हो गई थी। इससे पहले पुलिस ने पूछताछ में अहम जानकारी ले ली थी। उन्होंने अपने तीन साथियों के नाम फिरोजाबाद निवासी नरेंद्र उर्फ लाला उर्फ अनिल, अंशू और प्रभात शर्मा बताए। बदमाशों की बाइक नहीं मिलने पर उनका कहना था कि बदमाश पैदल ही आए थे। पैदल ही भागकर गए

Leave a Reply