Saturday, April 11, 2026
Uncategorized

20 बार बिक गई एक बिल्डिंग,मालिक को खबर ही नही हुई

 पुणे से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक चार मंजिला आवासीय संपत्ति पिछले एक साल में लगभग 20 बार खरीदी, बेची और गिरवी रखी गई थी। जिसकी जानकारी उसके असली मालिक को नहीं थी।

पुणे के कोंढवा इलाके में यह इमारत चार महिलाओं किरण चड्ढा, सुमन खंडगले, नीरू गुप्ता और अंजलि गुप्ता के स्वामित्व में है। इन चारों महिलाओं ने मिलकर इस संपत्ति को 1994 में खरीदा था। इन लोगों वे 2005 में संपत्ति का पुनर्विकास किया और चार मंजिला आवासीय भवन का निर्माण कराया। जिसका नाम उन्होंने ‘नंदनवन’ रखा। पिछले साल मई में उन्होंने इस इमारत को बेचने के लिए कुछ रियल एस्टेट एजेंटों से संपर्क किया और उनके साथ अपनी संपत्ति के दस्तावेज साझा किए।यहीं से कहानी शुरू होती है, जो नकली खरीदारों और विक्रेताओं और जाली आधार कार्ड से जुड़े धोखे और धोखाधड़ी के से जुड़ी हुई है।

पुलिस को दिए अपने बयान में मालिकों ने कहा कि संभावित खरीदार रियल-एस्टेट एजेंट और बैंक अधिकारी होने का दावा करने वाले लगभग 100 लोगों ने अपनी संपत्ति को बिक्री के लिए रखने के बाद के हफ्तों में उनसे मुलाकात की।

Leave a Reply