Sunday, September 8, 2024
Uncategorized

मिलिए फर्जी महिला इनकम टैक्स इंस्पेक्टर से,सिपाही से लूट लिए 10 लाख

लुटेरी

कानपुर शहर में एक लुटेरी दुल्हन का कारनामा सामने आया है। वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां निकली। खुद को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताकर फजलगंज थाने के सिपाही से शादी कर ली। फिर 10 लाख रुपये हड़प लिए।

पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ने पर जब सिपाही ने खोजबीन शुरू की तो हकीकत सामने आई। नजीराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्जकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि वह एक बड़े गैंग से जुड़ी हुई है।

झांसी के पूंछ निवासी सिपाही जितेंद्र गौतम फजलगंज थाने में तैनात हैं। 2016 में उनकी दोस्ती झांसी के ही खुशीपुरा की शिवांगी सिसौदिया से फेसबुक पर हुई। 2017 में शिवांगी शहर आई। श्यामनगर के एक होटल में शिवांगी जितेंद्र से मिली और खुद को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताया।

दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा और 10 फरवरी 2021 को झांसी में दोनों ने शादी कर ली। सिपाही जितेंद्र ने बताया कि शिवांगी ने अपनी तैनाती चंडीगढ़ में बताई थी। शादी में दहेज में स्कार्पियो कार देने के लिए उसी से 6.21 लाख रुपये लिए थे। बाद में चेक कैश होने पर वापस करने को कहा था।

Leave a Reply