हिमंता बिस्वा सरमा ने शेयर किया अंतरिक्ष यात्री के बिहू डांस का वीडियो, कॉन्ग्रेस बताने लगी ‘फेक’: समझिए क्या है सच्चाई, क्या है Video की हकीकत

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार (19 अप्रैल 2026) को अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की, जो देखते ही देखे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में NASA का एक अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के भीतर उड़ता नजर आ रहा है।
खास बात यह रही कि वह पारंपरिक असमिया ‘गमूसा’ पहने हुए है। बैकग्राउंड में बिहू का गीत बज रहा है और अंतरिक्ष यात्री जीरो ग्रैविटी में उसी धुन पर हल्के-हल्के थिरकता दिखाई दे रहा है।
Bihu in an International Space Station
Kudos to astronaut Mike Fincke for this special gesture to Assam’s culture. It’s wonderful to see Bihu going global, especially after the special focus given by Adarniya Shri @narendramodi ji during #BihuBinandia. pic.twitter.com/yKcFwCMdDI
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 19, 2026
वीडियो शेयर करते हुए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा, “बिहू का वैश्विक मंच तक पहुँचना वाकई अद्भुत है।” उन्होंने इसे 2023 के उस ऐतिहासिक सांस्कृतिक पल से भी जोड़ा, जब गुवाहाटी में 11 हजार से अधिक कलाकारों ने एक साथ बिहू नृत्य प्रस्तुत किया था। उस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे थे और इस प्रदर्शन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।
इस अनोखे वीडियो ने लोगों का ध्यान इसीलिए भी खींचा क्योंकि इसमें असम की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और अंतरिक्ष विज्ञान का बेहद दिलचस्प संगम देखने को मिली। लोगों के लिए यह नजारा जितना चौंकाने वाला था, उतना ही उत्साह से भर देने वाला भी रहा।
वीडियो वायरल होते ही कुछ कॉन्ग्रेस समर्थकों और इंडिया टुडे से लेकर टाइम्स नाउ सहित मीडिया के कुछ वर्गों ने दावा किया कि यह क्लिप वास्तव में बहुत पुरानी है। दावा किया गया कि यह साल 2004 की वीडियो है, जब कॉन्ग्रेस की सरकार असम और केंद्र में सत्ता में थी। इन हवा-हवाइया दावों के साथ नैरेटिव गढ़ने के लिए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई बार शेयर किया गया।
This video is from 2004, when Chief Minister of Assam was Tarun Gogoi and the Prime Minister of India was Manmohan Singh. https://t.co/6qiPh3TNE4
— Dr Nimo Yadav 2.0 (@DrNimoYadav) April 19, 2026
इसके चलते ऑनलाइन भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और नेटिजन्स ने वीडियो की प्रमाणिकता और समय को लेकर सवाल उठाए।
फैक्टचेक: वीडियो की सच्चाई क्या है?
हालाँकि, जब इस वीडियो को थोड़ा ध्यान से देखा गया तो सामने आया कि इसके साथ किए जा रहे कई दावे भ्रामक हैं। सीएम हिमंता बिस्वा ने जो वीडियो शेयर की है, वह साल 2004 की नहीं है, जैसा की कई जगह कहा जा रहा था। दरअसल, यह वीडियो पिछले साल दिसंबर की है। हो सकता है कि इससे मिलते-जुलते सांस्कृतिक वीडियो पहले भी मौजूद रहे हों, लेकिन यह खास क्लिप हाल ही की है।
इस बीच 17 अप्रैल 2026 को भारतीय-अमेरिकी पत्रकार एस मित्रा कलिता ने भी यही वीडियो इंस्टाग्राप पर epicenter_nyc नाम से पेज पर शेयर किया था। उन्होंने वीडियो में नजर आ रहे अंतरिक्ष यात्री को टैग भी किया, जिससे इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि होती है।
वीडियो में दिखाई दे रहे अंतरिक्ष यात्री माइक फिन्के (Mike Fincke) हैं, जो NASA के वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2025 में स्पेसएक्स (SpaceX) के एक मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा की थी और जनवरी 2026 में धरती पर वापस लौटे थे।
वीडियो में दिख रहे अंतरिक्ष यात्री कौन हैं?
माइक फिन्के कोई साधारण अंतरिक्ष यात्री नहीं हैं, बल्कि NASA के सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में उनकी गिनती होती है। वह अलग-अलग मिशनों के दौरान कुल 549 दिन अंतरिक्ष में बिता चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने स्पेसवॉक भी किए हैं और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मिशनों की कमान भी संभाल चुके हैं।
दिलचस्प बात यह है कि उनका असम से एक खास निजी जुड़ाव भी है। उनकी पत्नी रेनिता सैकिया फिन्के (Renita Saikia Fincke) मूलरूप से असम की रहने वाली हैं। यही वजह है कि अंतरिक्ष में बिहू की धुन पर किया गया यह प्रदर्शन और भी ज्यादा खास और भावनात्मक महत्व रखता है।






