Wednesday, October 23, 2024
Uncategorized

कांग्रेस राज्य हिमाचल में गाय की कुर्बानी सरे आम,मोहम्मद जावेद ने,सोनिया गांधी चुप,राहुल गांधी चुप, प्रियंका गांधी चुप…,चर्च पर पत्थर फेंकने पर संसद हिला दी थी मां बेटे ने

मोहम्मद जावेद ने स्टेटस पर लगाया कुर्बानी का फोटो, हिन्दू संगठनों का आरोप- गाय काटी: सहारनपुर जाकर नाहन में करता था दुकान, अब हो रही गिरफ्तारी की माँग

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी के आरोप को लेकर बड़ा हँगामा हुआ है। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि सिरमौर के नाहन में दुकान करने वाले एक बाहरी मुस्लिम युवक ने गोकशी की। इसको लेकर हिन्दू संगठनों में आक्रोश है, उन्होंने जावेद की दुकान पर प्रदर्शन किया है। जावेद अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला एक युवक जावेद हिमाचल प्रदेश के नाहन में पिछले लगभग डेढ़ दो वर्षों से रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। उसने बकरीद (17 जून, 2024) के दौरान अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक पशु की कुर्बानी के फोटो लगाए थे। जावेद ने जो स्टेटस अपने व्हाट्सएप पर लगाए थे, उनमें वह एक कटे गए पशु के पास चाकू लेकर खड़ा है और हंस रहा है, उसके आसपास में और भी लोग मौजूद हैं।

हिन्दू संगठनों का आरोप है कि जावेद ने गोवंश की हत्या की है और इसी का फोटो अपने व्हाट्सएप पर लगाया है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की माँग की है। हिन्दू संगठनों ने नाहन में जावेद की दुकान पर पहुँच कर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की माँग की। उन्होंने जावेद को नाहन में आगे काम ना करने देने की बात भी कही। बताया गया है कि कुछ लोग इस प्रदर्शन के दौरान उग्र भी हो गए। हिन्दू संगठनों ने नाहन में एक रैली का भी आयोजन किया है।

घटना के बाद से जावेद नाहन से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। हिन्दू संगठनों ने पुलिस को भी इस मामले में शिकायत दी है। दूसरी तरफ पुलिस अभी मामले की जाँच कर रही है। नाहन थाने के SHO ने इस मामले में ऑपइंडिया को बताया है कि संभवतः जावेद ने यह कुर्बानी नाहन में नहीं दी है।

उन्होंने बताया कि जावेद के संबंध में अभी जाँच की जा रही है और उसकी लोकेशन पता की जा रही है। उन्होंने बताया कि किस पशु की कुर्बानी दी गई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया है कि जावेद के इस कृत्य के चलते नाहन में आक्रोश है।

हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें बड़ी भीड़ जावेद की दुकान के बाहर मौजूद है। हिन्दू संगठनों ने माँग की है कि नाहन में बाहर से आकर दुकान करने वाले अन्य समुदाय के लोगों का दुबारा सत्यापन किया जाए और उन्हें ऐसे ही दुकान ना दी जाए।

विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि नाहन समेत पूरे हिमाचल प्रदेश में बाहर से आकर मुस्लिम व्यापारी ऊँचे किराए पर दुकानें ले रहे हैं। यह लोग यहाँ सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, यह ऐसे किराए पर दुकानें ले रहे हैं, जो सामान्य आदमी नहीं दे सकता। उन्होंने जावेद के विरुद्ध सहारनपुर में भी कार्रवाई करने की भी बात कही है।

Leave a Reply