Thursday, April 16, 2026
Uncategorized

नाबालिग हिन्दू लड़कियां फँसाता था गिरोह,बगैर पंडित,ठाकुर,बनिया,यादव,अगड़ा,पिछड़ा,दलित,आदिवासी देखे,सबसे कराता था वैश्यावृत्ति, सबके रेट भी एक

हिंदू लड़कियों को मुस्लिम बनाकर करवाते थे देह का धंधा, कुशीनगर में धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़: जैरुन्निशा निकली सरगना, मुंबई से 3 नाबालिग बचाई गईं

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सक्रिय धर्मांतरण गैंग का खुलासा हुआ है। रामकोला पुलिस ने गैंग की मास्टरमाइंड जैरुन्निशा और उसके साथी अरमान अली, अरबाद और इकरामुल को गिरफ्तार किया है। गैंग ने 3 हिंदू नाबालिग लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाया और फिर उन्हें मुंबई में जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में कई शिकायतें दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने अभियान शुरू कर आरोपितों को दबोचा। टेकुआटार टोला खैरटवा के प्रेम मधेशिया ने अपनी 15 साल की नाबालिग को शादी का झाँसा देकर भगाने के आरोप में गाँव के ही अरमान के खिलाफ शिकायत की थी। इससे पहले पीड़ित रामचरित प्रसाद ने भी अपनी दो बेटी और उसकी सहेली के अपहरण मामले में इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार ने बताया कि धर्मांतरण का गैंग हिंदू लड़कियों को निशाना बनाता था। लड़कियों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराता था। लड़कियों से रेप किया जाता था। फिर उन्हें मुंबई में जिस्मफरोशी के धंधे में लगा दिया जाता था।

उन्होंने आगे बताया कि रेस्क्यु की गई नाबालिग लड़कियों को मुंबई ले जाने वाले एक और व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इसके साथ गैंग के कनेक्शन और फंडिंग की भी जानकारी जुटाई जाएगी।

Leave a Reply