Thursday, October 22, 2026
Uncategorized

पुलिस ने मार गिराया एक और क्रिमिनल ,50 हजार का इनामी

मेरठ, । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में गुरुवार को कंकरखेड़ा थाना पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पीयूष सिंह ने बताया, “पुलिस को गंगानगर इलाके में हुई, डकैती में शामिल वांछित 50 हजार का इनामी आरोपी के संबंध में एक सूचना मिली थी।”

एएसपी ने कहा, इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए कंकरखेड़ा थाना अंतर्गत खिर्वा रोड पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बदमाश की पहचान कुख्यात अपराधी साजन उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। इस बदमाश पर लूट और डकैती के 20 से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे। इस पर लूट और डकैती के अभियोग में मेरठ से 50 हजार का इनाम घोषित था। इस पर हत्या के प्रयास, डकैती और लूट जैसे गंभीर घटनाओं के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
यह कुख्यात अपराधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक डी-84 गैंग का सरगना भी था।

Leave a Reply