Monday, December 15, 2025
Uncategorized

कुख्यात गुंडो को गोली मारी: मोहम्मद भूरा पुत्र सलीम , मोहम्मद साबुद्दीन पुत्र मखमूल

कुख्यात अपराधी को गोली मारी….

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। सिकंद्राबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि आज तड़के ककोड़ में स्वाट टीम और ट्रांसफार्मर चोरो के बीच मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश भूरा और साबुद्दीन लंगड़े हो गए, जब कि फरार हुए बदमाश नाजिम और गुड्डू को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।घायल दोनों बदमाशो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, कार , बाइक, ट्रांसफार्मर की तांबे की प्लेटें और ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण आदि बरामद किए है।

ट्रांसफार्मर में चोरी करने जा रहे बदमाशो से हुई मुठभेड़

सिकंद्राबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि 14 जुलाई को थाना ककोड़ पुलिस व स्वाट टीम की ग्राम कुटवाया के जंगलों में ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास कर रहे बदमाशो से मुठभेड़ हो गई। बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिनकी पहचान भूरा पुत्र सलीम निवासी सनौता सफीपुर थाना खुर्जा नगर और साबुद्दीन पुत्र मखमूल निवासी सराय झाझन थाना सिकन्द्राबाद के रूप में हुई। जब कि पुलिस को चकमा देकर भाग रहे बदमाश नाजिम पुत्र रफीक निवासी सराय झाझन थाना सिकन्द्राबाद और गुड्डू पुत्र सद्दीक निवासी ग्राम सनैता बाहिपुर थाना खुर्जा नगर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ककोड़ में ट्रांसफार्मर से की थी चोरी,ठोक दिए

सीओ ने गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर व मोटर चोरी की घटना कारित करते हैं तथा चोरी किये गये सामान को कबाड़ी को बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं, 3.07.2025 की रात्रि में थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत मानसरोवर कालोनी में लगे ट्रांसफार्मर को खुर्द-बुर्द करके ट्रांसफार्मर से कॉपर व ऑयल चोरी करने की घटना कारित करने की घटना भी कबूल को है। भूरा पर 12, साबुद्दीन पर 7,नाजिम पर 5 और गुड्डू पर एक मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply