Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

जब दिग्विजय सिंह ने कहा,75 साल से बड़ी महिलाएं इधर आ जाएं

ग्वालियर में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने झंडा फहराया। दिग्विजय सिंह ने यहां कांग्रेस कार्यालय में झंडा वंदन किया। पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को डबरा-भितरवार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दिग्विजय द्वारा पहली बार सिंधिया के गढ़ में झंडा फहराने के सियाली गलियारों में कई मायने लगाए जा रहे हैं।

इस दौरान एक ऐसा वाक्या भी हुआ, जिसके बाद वहां हंसी के ठहाके लगने लगे। हुआ यूं कि झंडा वंदन के बाद झंडा वंदन के बाद वे एक रूम में कांग्रेसियों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दरवाजे पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी पहुंच गईं। महिला नेताओं ने दिग्विजय सिंह से कहा कि वे उनसे मुलाकात करना चाहती हैं। इस पर सिंह ने कहा, ‘जो 75 साल की हो गई हैं वह इधर (कॉन्फ्रेंस हॉल) में आ जाएं।’ सिंह के इतना कहते ही पहले तो वहां सन्नाटा छा गया, लेकिन कुछ ही पल बाद वहां ठहाके लगने लगे।

किसी सवाल का नहीं दिया जवाब
ग्वालियर में झंडा वंदन के बाद मीडिया ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह से बात करने का प्रयास किया। उनसे पूछा कि स्वतंत्रता के इतने दशक बीच चुके हैं। क्या महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू ने संपूर्ण भारत का सपना देखा था, क्या वह पूरा हो पा रहा है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह का कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने बयान में इसका जवाब दिया है।

Leave a Reply