ओवैसी के खिलाफ बदजुबानी पर चुप रहे राहुल गांधी
बिहार विधानसभा चुनाव में नेता एक दूसरे पर हमला करने के दौरान शब्दों की मर्यादाओं को लांघते देखे गए। प्रचार के दौरान अमौर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अब्दुल जलील मस्तान ने ताजा बदजुबानी की है। अब्दुल जलील मस्तान ने कहा कि किशनगंज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के लिए असंसदीय शब्द का प्रयोग किया। ओवैसी के लिए कहे गए शब्द जुबानी हमले की सारी मर्यादाओं को तार-तार करने वाले हैं। विधायक अब्दुल जलील मस्तान ने कहा, ‘AIMIM के जो हैं मवेशी साहब (ओवैसी साहब), वो यहां चरने आए हैं। वो हमारे हर पंचायत में हेलीकॉप्टर उतारते हैं। पैसों की बारिश करता है। वो भाषण देता है, वो चरने आया है यहां, चारागाह यहां नहीं है, उसके दांत को तोड़कर हैदराबाद भेज दूंगा।’ मस्तान जब मंच से ये बातें बोल रहे थे उस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे।
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम नीतीश को कहा पागल
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि बिहार का पागल मुख्यमंत्री यह कह रहा है कि आरजेडी के शासनकाल में कैबिनेट की बैठक नहीं होती थी। नीतीश कुमार ने अपनी वर्चुअल रैली में तेजस्वी यादव के उस वादे पर कटाक्ष किया था, जिसमें तेजस्वी यादव ने पहली कैबिनेट मीटिंग में ही 10 लाख नौकरियां पर हस्ताक्षर करने का वादा किया था।उस पर नीतीश कुमार ने कहा था कि आरजेडी शासनकाल में तो कैबिनेट की मीटिंग ही नहीं होती थी।
Mnsnews > Uncategorized > असदुद्दीन ओवैसी तू मवेशी है,दांत तोड़ कर घर भेज दूंगा
You Might Also Like
हाई कोर्ट ने आईना दिखाया कॉकरोचों को
October 21, 2026
61 वा इस्लामी आतंकवादी अबू हाशिम मारा गया,,
October 19, 2026
ये खेल अमेरिका का
October 10, 2026





