Saturday, April 11, 2026
Uncategorized

लड़की ने की दो शादी,1 खुद की पसंद से,1 घर वालो की मर्जी से,दोनों दूल्हे चक्कर काट रहे

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा पहले अपने प्रेमी और फिर घर वालों की पसंद से शादी करने का मामला सामने आया है। युवती से शादी करने वाले दोनों लड़के भी अब पुलिस से अपनी पत्नी को पाने की गुहार लगा रहे हैं।

PunjabKesari

अपने आप में रोचक मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है। यहां दो युवक अपनी पत्नी को पाने के लिए पुलिस की शरण में पहुंचे। दरसअल बिचौली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से शादी की थी उसके कुछ समय बाद युवती की शादी घर वालों ने एक अन्य लड़के से कर दी।

PunjabKesari

जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। युवती अपने पहले पति के साथ जाना चाहती है वहीं उसका दूसरा पति भी परिजनों के साथ उसे लेने पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस भी पूरे मामले कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। मामले में महिला पुलिस की मदद से युवती और परिजनों की काउंसिलिंग करवाने के बाद ही आगे की कार्यवाई होगी।

Leave a Reply