Saturday, September 26, 2026
Uncategorized

इंस्पेक्टर गिरफ्तार,रिश्वतखोर 4 लाख, मर्डर केस

कई सिपाहियों और दारोगाओं की गिरफ्तारी के बाद अब एक इंस्पेक्टर भी एंटी करप्शन टीम के जाल में फंसा है…!

क्राइम ब्रांच हापुड़ के इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार को मेरठ में उसके निवास से एंटी करप्शन टीम ने चार लाख रुपये घूस लेते समय पकड़ लिया। जेल भेजने वाले इंस्पेक्टर को हुई जेल।

इंस्पेक्टर ने एक हत्याकांड में दो लोगों के नाम मुकदमे से निकालने के लिए घूस मांगी थी। लोकेश कुमार की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप टीम गठित की और बुधवार दोपहर इंस्पेक्टर को नोटों की गड्डियां लेते ही दबोच लिया।

यह तो वही कहावत हो गई कि…मर्ज बढ़ता ही गया ज्यों ज्यों दवा की। एंटी करप्शन की टीम घूसखोरी पर काबू पाने के लिए उत्तर प्रदेश में लगातार गिरफ्तारी कर रही है लेकिन जरा देखिए कि यह सब मामले मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद भी घूसखोर सरकारी कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं।

अब देखिए अगला नम्बर किसका है….!

#UpdateNews #BriberyCase #UPPolice

Leave a Reply