Friday, February 27, 2026
Uncategorized

देह व्यापार, (जिस्मफरोशी) में ये 14 पकड़ाए,1 महिला भागने में पहली मंजिल से गिरी

रायपुर में पुलिस ने देह व्यापार करने वालों पर दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली और गंज क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने बड़े देह व्यापार का राजफाश किया। पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस इलाके में देह व्यापार लंबे समय से चल रहा था। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने टैगोर नगर स्थित एक प्लाजा में दबिश दी। इस दौरान एक महिला ने वहां से भागने की कोशिश की। इस चक्कर में वह दूसरे माले से गिर गई। उसे इलाज के लिए तत्काल आम्बेडकर अस्पताल लाया गया था।

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने पहुंची पुलिस टीम को देखकर दूसरे माले से कूद गई थी। कोतवाली CSP ने टीम के साथ टेगौर नगर के महावीर प्लाजा में सेक्स रैकेट की सूचना पर दबिश दी थी। इस दौरान एक युवती दूसरे माले से कूद गई थी। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसे इलाज के लिए आम्बेडकर अस्पताल लाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने चार लड़कियों के साथ एक पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि होटल का मालिक ईश्वर चौधरी ही देह व्यापार को अंजाम देता था। गिरफ्तार की गई लड़कियां कोलकाता, ओडिशा और समेत कई अन्य राज्य से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों के मोबाइल फोन और आइडी कार्ड समेत अन्य वस्तुएं जब्त कर कार्रवाई की गईं।

थाना गंज के प्रकरण में गिरफ्तार :

– ईश्वर चैधरी, निवासी फाफाडीह, गली नंबर 04, गंज, रायपुर।

– देह व्यापार में संलिप्त चार महिलाएं।

गिरफ्तार थाना कोतवाली के प्रकरण में :

– देवेन्द्र सागर निवासी बालोद।

– जागृत देवांगन निवासी महासमुंद।

– देह व्यापार में संलिप्त सात महिलाएं।

Leave a Reply