Friday, March 13, 2026
Uncategorized

सोनिया मनमोहन सरकार में बना स्टेशन,नही चला 14 साल से ज्यादा,ट्रेन गुज़री स्टेशन ही गिर गया

हाई स्पीड से गुजरी ट्रेन और ध्वस्त हो गया MP का ये रेलवे स्टेशन!
Chandani railway station

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर स्थित चांदनी रेलवे स्टेशन भरभराकर ढह गया. बताया गया कि यह तब हुआ जब 110 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन वहां से होकर गुजरी. गनीमत यह रही है कि जब यह बिल्डिंग गिरी उस समय उसके नीचे कोई नहीं था.

Chandani railway station

दरअसल, बताया जा रहा है कि यह घटना नेपानगर से असीगढ़ के बीच हुई. यहां से पुष्पक एक्सप्रेस 110 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गुजरी. बुधवार को ट्रेन ने शाम करीब 4 बजे जैसे ही जंगल में स्थित चांदनी रेलवे स्टेशन बिल्डिंग को क्रॉस किया तो वह उसका कंपन सहन नहीं सकी.

 

Chandani railway station

तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे हादसे में बिल्डिंग की खिड़कियों के कांच फूट गए और बोर्ड गिर गए, भवन के अगले हिस्से का मलबा स्टेशन परिसर पर बिखर गया. जब हादसा हुआ तब बिल्डिंग के आसपास काम कर रहे लोग भागने लगे.

 

Chandani railway station

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इस हादसे के कारण शाम को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ.

 

khandwa

स्टेशन मास्टर आशाराम नागवंशी ने फोन पर बताया कि खंडवा की ओर से पवन एक्सप्रेस गाड़ी 3.30 पर और उसी समय बुरहानपुर की ओर से गोहाटी एक्सप्रेस निकली थी, दोनों ने एक-दूसरे को क्रॉस किया. बिल्डिंग का हिस्सा करीब 3 बजकर 55 मिनट पर गिरा है, जबकि पुष्पक 4 बजकर 30 मिनट पर गुजरी है.

 

chandni railway station

ADRM ने बताया है कि लाइन पर बाधित ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं. इस घटना के चलते बुधवार शाम करीब तीन घंटे तक ट्रेन सेवाएं ठप रहीं. बिल्डिंग गिरने के संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं.

Leave a Reply