करनाल विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, करनाल विजिलेंस ने हरियाणा पुलिस की एक ASI को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ASI का नाम सरिता है और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. कहा जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने 4 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए यह गिरफ्तारी की है. ASI पर आरोप है कि वह पीड़ित से एफआईआर में दर्ज धारा को हटाने के एवज में रिश्वत ले रही थी.
जानकारी के मुताबिक, धारा 376 के तहत रेप की कोशिश का मामला दर्ज था. वहीं, कहा जा रहा है कि महिला ASI ने धारा हटाने के लिए 8 लाख रुपए की डिमांड रखी थी. ASI सरिता सेक्टर 32- 33 थाने में तैनात थी. वहीं, एक महिला की ओर से अपने ससुर औऱ जेठ पर रेप के प्रयास के आरोप लगाए गए थे. सेक्टर 32- 33 थाने में ही महिला ने FIR दर्ज करवाई थी. ऐसे में केस को कमजोर करने के लिए सरिता ने 8 लाख रुपए की डिमांड की गई थी.
हम उसे और पैसे नहीं देना चाहते बता दें कि पिछले हफ्ते करनाल जिले में विजिलेंस की टीम ने पटवारी और उसके साथी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था. टीम ने पटवारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था. पटवारी 10 हजार रूपए पहले ही ले चुका था. रिश्वत इंतकाल चढ़वाने के नाम पर मांगी गई थी. जुंडला के राजेंद्र पटवारी और उसका दलाल साथी रिंकू को विजिलेंस की टीम आज कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी. इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि विजिलेंस की टीम को जुंडला के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी. शिकायत में कहा था कि पटवारी राजेंद्र उससे 40000 रुपये की मांग कर रहा है. इसके बाद ही उसका इंतकाल दर्ज करने की बात कह रहा है. हम उसे 10000 रुपये पहले ही दे चुके हैं. इस काम के लिए हम उसे और पैसे नहीं देना चाहते.






