Friday, May 8, 2026
Uncategorized

आईपीएस पर पड़ा छापा: 90 लाख खर्च किये हैं सिर्फ फ्लैट मि सजावट में

 

एसपी के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस की टीम ने रेड की है

Purnia SP Daya Shankar: पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के एसपी आवास से 2.96 लाख रुपये नकद और 28 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया है. पटना के दानापुर बिस्किट फैक्ट्री रोड स्थित विनसम एम्पायर में भी एसपी के दो फ्लैट और एक दुकान होने के सबूत मिले हैं.

पूर्णिया में एसवीयू और ईओयू की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है.

रेड के दौरान टीम को कैश, ज्वेलरी समेत प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं.

दयाशंकर के अलावा उनके कनीय अधिकारियों के ठिकाने पर भी रेड हुई है.

पटना/पूर्णिया. मंगलवार का दिन बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के नाम रहा. भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने वाली स्वतंत्र एजेंसी विशेष निगरानी इकाई यानी एसवीयू और ईओयू ने बड़ी कार्रवाई में पूर्णिया के एसपी दयाशंकर समेत चार पुलिस पदाधिकारियों और एक बिल्डर के ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी में एसपी की कनीय पुलिस पदाधिकारियों और बिल्डर के साथ सांठगांठ कर काली कमाई के बड़े सबूत मिले हैं.
एसपी व उनके करीबियों के ठिकानों से करीब 14.18 लाख नकद और 72 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है. एसपी दयाशंकर के पटना के दानापुर स्थित विनसम एम्पायर में दो फ्लैट के अलावा इसी विनसम एम्पायर में एक दुकान होने के सबूत भी मिले हैं. दयाशंकर 2016 बैच के आईपीएस अफसर हैं. इन पर आरोप है कि एसडीपीओ जगदीशपुर, एसपी शेखपुरा और एसपी पूर्णिया के पद पर रहते हुए 2016 से अब तक वैध तरीके से 1.09 करोड़ और करीब 72.71 लाख रुपये की अवैध कमाई की.

दरअसल विशेष निगरानी इकाई लंबे समय से एसपी दयाशंकर की अवैध कमाई पर नजर रख रही थी. पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद 10 अक्टूबर को एसवीयू ने दयाशंकर व अन्य के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपने ही थाने में केस दर्ज किया. इसके बाद न्यायालय से सर्च वारंट मिला और स्पेशल सीनियर सीनियर की टीम एक्शन मोड में आ गई. मंगलवार की सुबह सात बजते-बजते एसवीयू की अलग-अलग टीमों ने ईओयू के साथ मिलकर एसपी और इनके सहयोगी संजय कुमार सिंह, एसएचओ सदर पूर्णिया, नीरज कुमार सिंह रीडर एसपी कार्यालय, कांस्टेबल सावन कुमार और बिल्डर संजीव कुमार के ठिकानों पर पटना और पूर्णिया में छापा मारा.

 

Leave a Reply