60 हिंदुओं को जबरन पढ़वाया गया कलमा, मौलाना ने करवाया धर्म परिवर्तन
पाकिस्तान में हिंदुओं के धर्मांतरण का वीडियो:सिंध में 60 हिंदुओं को मुस्लिम बनाया गया, धर्मांतरण कराने वाले ने वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 60 हिंदुओं का धर्मांतरण कर उन्हें मुस्लिम बनाया गया। धर्मांतरण कराने वाले अब्दुल रऊफ निजामानी ने फेसबुक पर इस घटना का वीडियो डाला है। उसने लिखा- आज मेरी निगरानी में 60 लोग मुसलमान हुए हैं, इनके लिए दुआ करें।
अब्दुल रऊफ के फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक वह सिंध के मतली में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष है। फेसबुक पर उसके 4275 फॉलोअर्स हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि काजी सभी हिंदुओं को कलमा पढ़वा रहा है और वह दावा कर रहा है कि इन सभी लोगों की यह पहली नमाज है। वो धर्म बदलने वाले हिंदुओं से कह रहा है कि हर मुस्लिम की जिंदगी का खाली एक ही मकसद होता है और वो है अल्लाह को खुश करना। तभी आपकी जिंदगी का मकसद पूरा होगा। जिन लोगों को अल्लाह मंजूरी देगा, उन्हीं की जिंदगी आगे बढ़ेगी।
इस तरह सभी को एक साथ बैठाकर धर्म परिवर्तन कराया गया।
13 साल की हिंदू लड़की को अगवाकर धर्म परिवर्तन कराया
इसी साल मार्च में 13 साल की हिंदू लड़की को अगवा कर लिया गया था और उसका धर्म परिवर्तन कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लड़की का नाम कविता ओआद था, जो कि कंधकोट इलाके की रहने वाली थी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जो पाकिस्तानी जर्नलिस्ट नायला इनायत ने शेयर किया था।
सिंध में धर्म परिवर्तन के लिए कुख्यात है मौलवी मियां मिट्ठू
इस लड़की को भीड़ ने घेरा हुआ था और लड़की जमीन पर बैठी हुई थी। यह धर्म परिवर्तन मुस्लिम धर्मगुरु मियां मिट्ठू ने कराया था, जो भारचुंदी मस्जिद का मौलवी है। मियां मिट्ठू सिंध इलाके में अपहरण और धर्म परिवर्तन के लिए कुख्यात है। वह गरीब हिंदू लड़कियों को अपना निशाना बनाता है
Forced Conversion in Pakistan: पाकिस्तान से एक बार फिर हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है. यहां 60 हिंदुओं का एक साथ धर्म परिवर्तन करवाया गया. उन्हें जबरन कलमा पढ़वाया गया. यह सब एक म्युनिसिपल चेयरमैन और मौलाना की मौजूदगी में हुआ. धर्म परिवर्तन के बाद मौलाना ने उनसे कहा कि मुसलमान का लक्ष्य केवल अल्लाह को खुश करना होता है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान में 60 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन
टाइम्स नाउ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मालती इलाके में 60 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाया गया. उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया गया. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी है. ये कोई पहली बार नहीं है कि जब किसी अल्पसंख्यक का धर्म परिवर्तन करवाया गया हो. पाकिस्तान से ऐसी खबरें लगातार आती रहती हैं कि हिंदू या सिख युवती को किडनैप करके उसकी शादी जबरन एक मुस्लिम से कर दी गई और उसका धर्म परिवर्तन कर दिया गया.
म्युनिसिपल चेयरमैन ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
आरोप है कि म्युनिसिपल चेयरमैन अब्दुल रउफ निजामी ने 60 हिंदुओं पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया था. एक फेसबुक पोस्ट में अब्दुल ने कहा कि आज मेरी निगरानी में 60 लोग मुसलमान हुए हैं. इनके लिए दुआ करें.
मौलाना ने जबरन पढ़वाया कलमा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि हिंदू लोगों को ग्रुप में बैठाया गया है और उन्हें एक मौलाना कलमा पढ़ा रहा है. इसके बाद हिंदुओं को नमाज भी पढ़वाई गई.
धर्म परिवर्तन के बाद मौलाना ने हिंदुओं से क्या कहा
60 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाने के बाद मौलाना ने उनसे कहा कि एक मुस्लिम का लक्ष्य केवल यही होता है कि वह अल्लाह को खुश करे. इससे उसकी जिंदगी का मकसद पूरा हो जाता है. अल्लाह जिसे चाहता है, वही जी सकता है.
पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन का घिनौना खेल
हाल ही सिंध प्रांत में धर्म परिवर्तन की एक और घटना सामने आई थी. यहां कांधकोट इलाके से एक 13 साल की बच्ची को किडनैप कर लिया गया था और जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया गया था.





