Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

संगठन में पद का लालीपाप देना शुरू कांग्रेस में

जिन दावेदारों को टिकट नही दिया उनको अब जोड़े रखने के लिए संगठन में पद का लॉलीपॉप पकड़ाना शुरू कर दिया है….
MP ELECTION : भोपाल। चुनाव में नेताओं की प्रत्याशी टिकट की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। पार्टी से अलग होने की तैयारी कर रहे कुछ नेताओं को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पद देते हुए उन्हें मनाने में जुट गया है।

MP ELECTION : भोपाल। चुनाव (Election) में नेताओं (Leaders) की प्रत्याशी (Candidate) टिकट (Ticket) की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस (Congress) अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। पार्टी से अलग होने की तैयारी कर रहे कुछ नेताओं को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पद देते हुए उन्हें मनाने में जुट गया है। इसके साथ ही अन्य दलों के नेता भी दल बदल करने को तैयार हैं। अब रवि त्रिपाठी, आलोक शुक्ला ने भी भाजपा छोड कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

निवाड़ी से कांग्रेस से टिकट मांग रही रोशनी यादव को अब उनकी पार्टी ने जिला प्रदेश महामंत्री का पद दे दिया है। कांग्रेस ने निवाड़ी से अमित राय को अपना चुनावी प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस में प्रत्याशी टिकट की संभावना को लेकर पिछले दिनों रोशनी यादव ने भोपाल आकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी।

सतपाल पलिया को भी पद

रोशनी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन किया था। चुनावी महौल में जब अमित राय के टिकट की घोषण हुई थी तब वह विरोध करने के लिए भोपाल पहुंचे थे। रोशनी यादव को संतुष्ट करने कांग्रेस ने अब उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया। इससे पहले सोहागपुर विधानसभा से टिकट कटने से नाराज सतपाल पलिया को भी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था।

इधर छतरपुर से रवि त्रिपाठी ने भाजपा छोड़ अब कांग्रेस का दामन थामा लिया है। त्रिपाठी ने आलोक चतुर्वेदी के समक्ष कांग्रेस के सिंबल की पट्टी पहनते हुए सदस्यता ग्रहण की। रवि के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं विद्यार्थी पार्षद विश्वविद्यालय इकाई मंत्री आशीष शुक्ला ने सैकड़ों युवा कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सभी युवा नेताओं ने आलोक चतुर्वेदी के समक्ष कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है।

Leave a Reply