Friday, March 14, 2025
Uncategorized

कांग्रेस का प्रत्याशी गैंगस्टर, दुर्दान्त अपराधी

गैंगस्टर प्रत्याशी

भोपाल। मप्र में होने वाले चुनाव से पजल कांग्रेस ने 144 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा चरण सिंह यादव की है, जिन्हें छतरपुर की बिजावर सीट से टिकट दिया है। कांग्रेस के इस प्रत्याशी पर उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज हैं। उप्र पुलिस ने उन्हें गैंगस्टर घोषित किया है।

दरअसल, चरण सिंह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला की सीमा से लगे हुए उत्तर प्रदेश के झांसी जिला का रहने वाले हैं। इस प्रत्याशी की रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पहले भी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से ताल ठोक चुके हैं। इससे पहले चरण सिंह 2013 में टीकमगढ़ से समाजवादी पार्टी और 2018 में पन्ना से बीएसपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

धोखाधड़ी का केस दर्ज –

बता दें कि उप्र के झांसी जिले की कोतवाली पुलिस ने चरण सिंह यादव को गैंगस्टर घोषित किया है। हाल ही में गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी कई संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। चरण सिंह पर आरोप है कि साल 2021 में वे गलत दस्तावेजों के आधार पर मरदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ रहे थे। उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के आदेश के बाद झांसी की बबीना थाने की पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply