Saturday, February 7, 2026
Uncategorized

२००० हजार करोड़ के घोटाले,फ्राड,में मां सोनिया गांधी और बेटे राहुल गांधी पर नया FIR

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गाँधी के खिलाफ नई FIR, ₹2000 करोड़ के फ्रॉड से जुड़ा है मामला: शेल कंपनी से मिले पैसे के जरिए AJL के अधिग्रहण का आरोप

नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, दोनों के खिलाफ नई FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज की गई इस FIR में सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के अलावा इंडियन ओवरसीज कॉन्ग्रेस के प्रमुख सेम पित्रोदा और कई संस्थाओं के नाम शामिल हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि उस समय कॉन्ग्रेस से जुड़ी इकाई एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को एक आपराधिक साजिश के तहत धोखाधड़ीपूर्ण तरीके से Young Indian के माध्यम से अधिगृहित किया गया जबकि AJL के पास लगभग ₹2,000 करोड़ मूल्य की संपत्तियाँ थीं। Young Indian में गाँधी परिवार की 76% हिस्सेदारी बताई गई है।

यह FIR 3 अक्टूबर को दर्ज हुई जो कि ED की हेडक्वार्टर इन्वेस्टिगेटिव यूनिट द्वारा भेजी गई शिकायत पर आधारित है। यह शिकायत 2008 से 2024 तक चले मनी लॉन्ड्रिंग केस की जाँच रिपोर्ट पर आधारित है। कानून के तहत PMLA की धारा 66(2) ईडी को अनुमति देती है कि वह किसी दूसरी एजेंसी से अनुसूचित अपराध की FIR दर्ज करवाए, जिससे वह आगे मनी लॉन्ड्रिंग जाँच के लिए प्रीडिकेट ऑफेन्स स्थापित कर सके।

FIR में सोनिया और राहुल के अलावा तीन व्यावसायिक संस्थाओं AJL, Young Indian तथा Dotex Merchandise Pvt Ltd को भी नामित किया गया है। आरोप है कि कोलकाता स्थित Dotex नामक कथित शेल कंपनी ने Young Indian को ₹1 करोड़ उपलब्ध कराए, जिसके आधार पर Young Indian ने कॉन्ग्रेस को ₹50 लाख भुगतान कर AJL का अधिग्रहण कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, AJL के शेयरधारकों से पूछताछ कर यह स्पष्ट किया जाएगा कि इस हस्तांतरण के लिए उनकी सहमति ली गई थी या नहीं।

Leave a Reply