Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

BREAKING NEWS : सोनिया गांधी के निज सचिव ने किया दलित महिला से बलात्कार,शादी का झांसा भी

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता दलित समुदाय की है, जिसने उत्तम नगर थाने में शिकायत दी है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। महिला का पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था। जिसकी साल 2020 में मौत हो गई थी।


महिला ने अपने FIR में खुलासा किया है कि पति की मृत्यु के बाद वह नौकरी की तलाश में थी और तभी उसका संपर्क सोनिया गांधी के PA पीपी माधवन (PP Madhavan) से हुआ। महिला ने शिकायत में बताया कि शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ उत्तम नगर मैट्रो स्टेशन के पास बंद गाड़ी में अश्लील हरकतें की गई। इसके बाद पीपी माधवन ने उसे अपने सुंदर नगर स्थित घर पर बुलाकर बलात्कार किया।
महिला का आरोप लगाया है कि पीपी माधवन ने उससे बताया था कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और वह उससे (पीड़िता) से शादी करना चाहता है। लेकिन एक दिन पीपी माधवन ने फोन कर के बताया कि उसकी पत्नी को उन दोनों के रिश्ते के बारे में पता लग गया है और वह अपने फोन में उसका नाम बदल रहे हैं। यह सुनने के बाद महिला को शक हुआ और उसने 26 जून उत्तम नगर पुलिस थाने में सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन (PA PP Madhavan) के खिलाफ FIR दर्ज कराया।

Leave a Reply