Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

BREAKING NEWS: कांग्रेस की पहली सूची 7 सितम्बर को, भोपाल उत्तर,मध्य भी साथ 50 सीट और

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में इन विधानसभा सीटों से होंगे उम्मीदवार, इस दिन होगी घोषणा

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का समय शेष रह गया है। चुनाव में किन उम्मीदवारों को मैदान ए जंग में उतारना है सभी पार्टियां इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। जहां भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची 6-7 सितंबर को जारी कर सकती है। उम्मीदवारों के नामों से पहले बताया गया है कि पहली सूची में चुनिंदा विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को शामिल किया गया है।

कांग्रेस जल्द जारी करेगी पहली लिस्ट, भाजपा पहले ही कर चुकी है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमपी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा ने अपने 39 प्रत्याशियों की पहली सूची पहले ही जारी कर दी है। कांग्रेस भी पहली सूची जल्द ही जारी करेगा। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने जानकारी दी कि 2 सितंबर को प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सूरजेवाला, जितेंद्र सिंह भवर सहित पार्टी के कई नेताओं का भोपाल में बैठक है। यह बैठक 3-4 सितंबर को भी जारी रहेगा। इस बैठक के बाद हाई कमान के पास सूची भेजी जाएगी। वहीं 6-7 सितंबर को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशियों की एक ही सूची नहीं जारी करेगी। बल्कि अलग-अलग लिस्ट में उम्मीदवारोंके नाम जारी किए जाएंगे। संभावना है कि पहली सूची में 40 से 50 उम्मीदवार के नाम जोड़े जाएं।

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में अधिकांश विधायकों के नाम

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की पहली सूची में अधिक प्रतिस्पर्धा या विवाद जैसी स्थिति नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार सबसे पहले जिन प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी उसमें विधायकों के नाम रहेंगे। कांग्रेस इसके बाद उस सूची पर विचार करेगी जिसमें ऐसे प्रत्याशियों के नाम रहेंगे जो काफी कम वोटो के अंतर से हारे हैं। वहीं बाद में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाली सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का चयन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सितंबर माह में लगभग सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

इन विधानसभा सीटों से जारी हो सकते हैं उम्मीदवारों के नाम
संभावना है कि कांग्रेस अपनी पहली सूची में 50 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर सकती हैं। जिसमें सोनकच्छ, राऊ, तराना, घटिया, खाचरोद, छिंदवाड़ा जिले की सभी सातों विधानसभा सीट, पेटलावद, कुक्षी, धरमपुरी, झाबुआ, जबलपुर पूर्व, बरगी, चित्रकूट, छतरपुर, बंडा, पिछोर, भोपाल उत्तर, राघोगढ़, खिलचीपुर, भोपाल मध्य, महेश्वर, कसरावद, बिछिया, डबरा, चाचौड़ा, गोहद, चंदेरी, सबलगढ़, शाहपुरा, गोटेगांव, अलीराजपुर, झाबुआ आदि शामिल है।

 

Leave a Reply