Monday, December 15, 2025
Uncategorized

BREAKING NEWS: 5000 मुसलमान बना दिए,1573 लड़कियां मुसलमान बनाई, लड़कियां फसाने 5 राज्य निशाने पर….,

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, जो कभी भीख मांगता था, उसने 10 साल में अरबों की अवैध संपत्ति खड़ी कर ली. यह शख्स मुंबई से दुबई तक अवैध धर्मांतरण का रैकेट चलाता रहा. जांच में सामने आया है कि छांगुर बाबा ने करीब 5000 हिंदुओं, जिनमें 1500 लड़कियां शामिल हैं, का धर्म परिवर्तन कराया. धर्म परिवर्तन के लिए उसने बाकायदा एक रेट लिस्ट बना रखी थी.

उत्तर प्रदेश में 23 जून को एक बाबा छांगुर द्वारा हजारों लोगों के नामांतरण की जानकारी मिली. 24 जून को उतरोला थाना क्षेत्र के मधपुर गांव में बाबा की विशाल कोठी देखने के बाद इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ. यह नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है और हजारों लोगों का धर्मांतरण करा चुका है. हरियाणा में 12 और 13 जुलाई को छांगुर गैंग के आमिर और उसकी बहन नेहा को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ितों को विदेशों से भी धमकियां मिल रही हैं

 

शिकायत करने वाली लड़कियों को जान से मारने की धमकी दे रहे छांगुर के गुर्गे, पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती
शिकायत करने वाली लड़कियों को जान से मारने की धमकी दे रहे छांगुर के गुर्गे, पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती
पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एक पीड़िता ने बताया कि उसके ऊपर हमला भी हो चुका है। एक अन्य पीड़िता के माता-पिता जेल में बंद हैं।

पीड़िताओं ने छांगुर बाबा पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
छांगुर बाबा के धर्मांतरण के जाल की शिकार लड़कियां अब खुलकर कैमरे के सामने आ रही हैं। ये लड़कियां अपनी आपबीती सुनाकर न्याय की मांग कर रही हैं। पीड़िताओं का कहना है कि उनको अभी भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। छांगुर बाबा के गिरफ्तार होने के बाद उसके गुर्गे सबको डरा-धमका रहे हैं। धर्मांतरण का धंधा चलाने वाला छांगुर बाबा इस समय एटीएस की रिमांड में है और हर रोज पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं।

पूछताछ में पता चला है कि छांगुर का धर्मांतरण नेटवर्क 5 राज्यों में फैला था। छांगुर बाबा के 3 हजार गुर्गे देश के अलग-अलग कोने में फैले थे। यूपी, बंगाल, महाराष्ट्र से लेकर छांगुर का धर्मांतरण जाल तमिलनाडु, कर्नाटक तक फैला था। छांगुर के गुर्गे हिंदू बनकर लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाते थे। छांगुर देश में मुस्लिम आबादी बढ़ाने के मिशन पर काम कर रहा था। छांगुर का छोटा बेटा महबूब पूरे मिशन का लीडर था। इतना ही नहीं छांगुर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में भी था और देश की डेमोग्राफी बदलने की साजिश रच रहा था।

छांगुर बाबा पर पीड़ित महिलाओं का खुलासा
पीडि़त महिलाओं ने बताया कि छांगुर के गुर्गे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू महिलाओं को फंसाने के लिए मुस्लिम लड़कों को भारी रकम दी जाती थी। लखनऊ में पीड़ित महिलाओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छांगुर के बारे में कई खुलासे किए हैं। कर्नाटक की रहने वाली एक पीड़िता ने बताया कि सऊदी अरब ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया। वह एक बार छांगुर बाबा से भी मिली थी। सऊदी मे ही उसके पास एक आदमी को भेज दिया गया था, जिसने उसका धर्म परिवर्तन करवाया। इसके बाद उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए गए। महिला के साथ गैंगरेप भी हुआ। पीडि़ता ने बताया कि उस पर हमला भी हो चुका है। उसने शिकायत की थी, लेकिन सहारनपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सीएम योगी से अपील
पीड़ित महिलाओं ने सीएम योगी से सभी आरोपियों को पकड़ने की गुजारिश की है। पीड़िताओं के अनुसार छांगुर बाबा के 500 एजेंट तो सऊदी अरब में ही होंगे। ये लोग हजारों लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। बलरामपुर के एक किसान ने बताया कि इलाके में छांगुर बाबा का प्रभाव था। बाबा ने उनको भी दीनी किताब दी थी और कहा था कि इस्लाम अपनाने पर उन्हें 15 लाख रुपये मिलेंगे। पीड़ित ने बताया कि 8-10 लोग उसके साथ चलते थे। जब छांगुर कोर्ट आता था तो वकील लोग उसकी आव भगत में दौड़ते थे, क्योंकि वह सबको बिना किसी वजह के पैसे देता था। इस्लाम की बात करता था। कहता था कि देश में सिर्फ यही बचेगा। वह अयोध्या मे मंदिर बनने से भी नाराज था।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
छांगुर बाबा बोलता था कि वहां सिर्फ पत्थर लग रहे है और कुछ नहीं है। इसीलिए वहां भी वह ज्यादा धर्म परिवर्तन करवा रहा था। वह बोलता था कि इस्लाम ही सब कुछ है। पत्थर पूजने से कोई फायदा नहीं। एक पीड़िता ने बताया कि वह अपने पिता के इलाज के लिए औरैया से कानपुर आती थी। छांगुर के गुर्गे ने पहचान छिपाकर उसे फंसा लिया। फतेहपुर मस्जिद में निकाह हुआ तो असलियत पता लगी। छांगुर और उसके लोग पीड़िता को गाय का मांस खाने के लिए कहते थे और इस्लामिक राष्ट्र की बात करते थे। उनका मानना था कि सिर्फ यही बचेगा और कुछ नहीं। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply