‘1 हिंदू लड़की फँसाने पर मुस्लिम संगठन देते हैं ₹10 लाख, मेरे शौहर को ₹20 लाख मिले’: ओडिशा में मुस्लिम बीवी ने ही खोली सैजुद्दीन खान की पोल, केस दर्ज

ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले से एक सुनियोजित ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, सैजुद्दीन खान नाम का शख्स खुद को कुँवारा बताकर हिंदू युवतियों को फँसाता था और शारीरिक संबंध बनाने के बाद उन्हें शादी के लिए मजबूर करता था। आरोपित की बीवी फरीदा ने शिकायत करते हुए बताया कि कुछ मुस्लिम संगठनों की ओर से एक हिंदू युवती से विवाह करने पर उसे करीब दस लाख रुपए तक की सहायता दी जाती थी।
बीवी की शिकायत से खुला मामला
केंद्रपाड़ा सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली फरीदा खातून ने अपने शौहर सैजुद्दीन के खिलाफ केंद्रापड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में फरीदा ने बताया कि उसने 2020 में सैजुद्दीन खान से निकाह किया था और दोनों का एक बच्चा भी है।
फरीदा के मुताबिक, बच्चे के पैदा होने के करीब दो साल बाद सैजुद्दीन उन्हें छोड़कर चला गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर खुद को कुँवारा बताकर एक हिंदू महिला को प्रेम संबंध में फँसाया और उससे जबरन संबंध बनाकर शादी कर ली। फरीदा का दावा है कि कुछ समय बाद सैजुद्दीन ने एक और मुस्लिम महिला से भी निकाह किया।
मुस्लिम संगठनों पर आर्थिक मदद के आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि हाल के महीनों में सैजुद्दीन ने एक और हिंदू महिला को गुमराह कर उससे विवाह किया। फरीदा का आरोप है कि उसका शौहर बार-बार अपने निकाह की बात छिपाकर महिलाओं को धोखे में रखता रहा।
उसने दावा किया कि हिंदू महिलाओं से शादी करने पर कुछ मुस्लिम संगठनों की ओर से प्रति शादी 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है और सैजुद्दीन को दो हिंदू महिलाओं से शादी के बाद कुल 20 लाख रुपए मिले। फरीदा ने बताया कि पैसे मिलने के बाद सैजुद्दीन उन महिलाओं को छोड़ देता था।
मामले में नया मोड़ तब आया जब नागपुरा इलाके की एक युवती के पिता ने भी पुलिस से संपर्क कर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी करने और उसे हैदराबाद ले जाने का आरोप लगाया। केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।






