Saturday, February 7, 2026
Uncategorized

BREAKING NEWS:बलात्कारी मोहम्मद सलमान खान अभी भी फरार,इनाम हुआ 20000₹

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से पूरे इलाके में भारी आक्रोश है। बताया जाता है कि बच्ची शुक्रवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान सलमान खान उर्फ नजर (23) वहां पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। इस घटना के विरोध में रविवार को ओबैदुल्लाहगंज का बाजार पूरी तरह बंद रहा।

रायसेन में मासूम से दरिंदगी करने वाले का अब तक सुराग नहीं, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जआ
रायसेन जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 40 घंटे बाद भी पकड़ा नहीं गया है। इससे गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे-46 पर जाम लगा दिया। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की। गौहरगंज और औबेदुल्लागंज में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। पुलिस अधीक्षक खुद मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी पर इनाम भी बढ़ा दिया गया है।

घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

गौहरगंज थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात।

पुलिस की आठ टीमें तलाश में जुटीं।

आरोपी पर इनाम बढ़ाकर 20000 रु. किया।

रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में छह वर्षीय अबोध बालिका से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है। इससे लोग आक्रोशित हैं और रविवार दोपहर उन्होंने उग्र प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे-46 पर जाम लगा दिया। हिंदू संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए। घटना के विरोध में गौहरगंज, औबेदुल्लागंज में व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।

एसपी ने डाला डेरा
पुलिस अधीक्षक गौहरगंज डेरा डाले हुए है और वह खुद मॉनीटरिंग करते हुए जांच दल को मार्गदर्शन दे रहे है। आरोपित को पकड़ने के लिए एसपी ने आठ टीमें गठित की है, जिसमें अनुभवी निरीक्षकों को लगाया गया है। मामले की संवेदनशीलता और परिस्थितियों को देखते हुए गौहरगंज में भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस टीमें सर्चिंग में जुटीं
हालांकि पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस उसके मिलने वालों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सलमान उर्फ नजर कुछ माह पहले तक मंडीदीप के वार्ड पांच में किराये के मकान में रह रहा था।

रायसेन में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, जंगल में बिलखती मिली, गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम किया, आरोपी पर इनाम घोषित

महिला से पूछताछ, जोड़े जा रहे तार
इस मकान में रहने दौरान भी उसने कुछ लोगो को चूना लगाया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपित पर इनाम की राशि दस से बढ़ाकर बीस हजार कर दी। साथ ही मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, गौहरगंज में जगह-जगह उसके पोस्टर लगाए गए है। पुलिस की टीम द्वारा मंडीदीप के वार्ड पांच में पूछताछ की गई। उसके सहयोगी के साथ रहने वाली एक महिला से भी
पूछ ताछ जारी है।

Leave a Reply