Brahmastra Box Office Collection: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को लेकर अब एक नई बहस शुरू हो गई है. 9 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की मचअवेटेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म की कमाई को लेकर फिल्म मेकर्स ने ट्वीट कर नई जानकारी दी है. जिसमें दो दिनों में 160 करोड़ रुपए कमाई की बात कही गई है. वहीं यूजर्स सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि ये फेक है.
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर दावा कर रहे हैं कि ये फेक है. यूजर्स ने खाली थिएटर्स की वीडियो क्लिप शेयर करके दावा किया है कि ब्रह्मास्त्र का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एकदम फेक है, क्योंकि थिएटर्स तो खाली हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) ने देश में पहले दिन 37 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की तो वहीं दूसरे दिन उछाल लगाते हुए 42 करोड़ रुपए कमाए. अब फिल्म की दो दिन की कमाई 79 करोड़ पहुंच गई है. अब सच्चाई क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र को भारत में कुल 5,019 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं विदेशों में फिल्म 3,894 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. फिल्म में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं. वहीं कैमियो रोल में शाहरुख खान भी शानदार नजर आ रहे हैं. यह





