Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

भीम आर्मी ने उतारे ये 80 प्रत्याशी

भोपाल ; मध्य प्रदेश में चुनाव की घड़िया धीरे धीरे नज़दीक आ रही है। जिसको देखते हुए कांग्रेस, बीजेपी सहित अन्य दलों ने चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतार दिए है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की सियासत में अब भीम आर्मी की भी एंट्री हो चुकी है। बता दें कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने पहली सूची जारी कर आज 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए है। इसके साथ ही भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (ASP) के बैनर तले मध्यप्रदेश में 115 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

बीजेपी और कांग्रेस ने नहीं की हमारे हितों की रक्षा
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने हमारे हितों की रक्षा नहीं की है। हमारे लिए काम नहीं किया है। इसीलिए अब हम खुद चुनाव में जनता के बीच जा रहे हैं। आजाद ने दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पार्टियों में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। हम सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
कौन हैं चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद साल 2015 में पहली बार सुर्खियों में आए थे। उन्हें टाइम मैगजीन ने साल 2021 में 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में भी शामिल किया था। उनका जन्म 3 दिसंबर साल 1986 में सहारनपुर स्थित घडकौली गांव में हुआ, वह 5 भाई बहन हैं। उनके पिता सरकारी स्कूल में मास्टर थे और मां गृहणी हैं। आजाद ने लॉ की पढ़ाई देहरादून से की है और वे दलितों के हक की लड़ाई लड़ते हैं।
कब की भीम आर्मी की स्थापना
चंद्रशेखर ने भीम आर्मी की स्थापना साल 2014 में कई साथियों के साथ मिलकर की। चंद्रशेखर आजाद और उनकी भीम आर्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आजाद काफी विवादों में भी रहे हैं। साल 2015 में उन्होंने अपने गांव में धड़कौली वेलकम यू द ग्रेट चमार्स का बोर्ड लगाया था। इस मामले के सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था।

Leave a Reply