Thursday, April 30, 2026
Uncategorized

अवैध है स्वरा भास्कर का मुसलमान से निकाह,मौलवी का ऐलान…,हराम है ये

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और कथित एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को समाजवादी पार्टी (सपा) नेता फहद अहमद के साथ विवाह करने की जानकारी दी थी। मगर, अमेरिका में शिकागो में रहने वाले मुफ्ती यासिर नदीम अल वाजिदी का क​हना है कि इस्लाम के अनुसार, य​ह शादी मान्य नहीं है। उन्होंने स्वरा भास्कर के हिंदू होने को इसका कारण बताया है। साथ ही उन्होंने भारत के लिबरल मुस्लिमों को फटकार भी लगाई है।

मुफ्ती यासिर ने इसके लिए बकायदा कुरान की एक आयत का हवाला भी दिया है। यासिर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘स्वरा भास्कर मुस्लिम नहीं हैं और उनके कथित शौहर मुस्लिम हैं। इसलिए यह निकाह इस्लाम में मान्य नहीं है। जब तक गैर मुस्लिम औरतों पर पूरा ईमान नहीं आता (मुस्लिम नहीं बन जातीं), तब तक उनसे निकाह नहीं किया जाना चाहिए। अगर वह सिर्फ निकाह के लिए इस्लाम कबूलती है, तो यह अल्लाह को मंजूर नहीं है।’ हालाँकि, RJ सायमा को मुफ़्ती का यह ट्वीट पसंद नहीं आया। उसने मुफ्ती के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘बज़ ऑफ!’ इसके बाद मुफ्ती यासिर भी कहाँ चुप रहने वाले थे, उन्होंने सायमा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि सायमा को ‘लिबरल बीमारी है’। कुरान को ‘बज़ ऑफ’ कहने के बाद भी वह अपने नाम के चलते इस्लाम से जुड़ी रहेंगी। बता दें कि, सायमा भी मुस्लिम ही हैं।

हालाँकि, दोनों के बीच यह बहस यही नहीं थमी। सायमा ने एक और ट्वीट करते हुए मुफ्ती यासिर से सवाल किया कि, ‘आप हैं कौन? क्या दूसरों का इंसाफ करने के लिए क्या अल्लाह ने आपको नियुक्त किया है? हम किसी के लिए नहीं, बल्कि अल्लाह और केवल अल्लाह के प्रति जवाबदेह हैं। जब तक कोई आपकी राय नहीं माँगे, तब तक अपनी सलाह न दें। एक अच्छे मुस्लिम बनें।’

इसके जवाब में मुफ्ती यासिर ने फिर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ‘मैं एक ऐसा व्यक्ति हूँ, जिससे आप जैसे लिबरल सबसे अधिक घृणा करते हैं। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूँ, जो अक्सर आप जैसों लोगों द्वारा इस्लाम की गलत व्याख्या करने वालों का भंडाफोड़ करता है। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूँ, जो तब बोलूँगा, जब RJ इस्लाम की गलत व्याख्या करेगी। तुम खुद को एंटरटेनमेंट बिजनेस तक ही सीमित रखो और इस्लाम को उसके जानकारों के लिए छोड़ दो।’ वहीं, अधिकतर मुस्लिम सोशल मीडिया यूज़र्स इस मामले में मुफ़्ती की बात को इस्लाम के मुताबिक सही बता रहे हैं, साथ ही RJ सायमा को धार्मिक कामों में दखल न देने के लिए कह रहे हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के माध्यम से फहद अहमद के साथ शादी के बारे में जानकारी दी थी। बताया जाता है कि दोनों ने इस बाबत अदालत में 6 जनवरी 2023 को ही डाक्यूमेंट्स जमा कर दिए थे, मगर निकाह की खबर अब सार्वजनिक की है। इसके बाद स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

Leave a Reply