मध्यप्रदेश सहित देश भर में कांग्रेस पार्टी के नेता
हाय दैया कर रहे हैं
हम लुट गये, बर्बाद हो गये और न जाने क्या क्या???
कांग्रेस के मित्र बस मेरे पांच सवालों का जवाब जनता को दे दें
1.जब मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना कोर्ट से एक आपराधिक प्रकरण में धारा 223 BNS में सह आरोपी बनाने का नोटिस मिल चुका था (SR No. 4472/2025
शिकायत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 356, 61, 45, 46, 351(2), 3(5) और 79 सहित कई धाराओं का उल्लेख है।) और उसका ज़वाब भी वह दे चुकी थीं तो उसका उल्लेख उन्होंने क्यों नहीं किया,अगर उल्लेख कर देती तो उनका क्या नुकसान था ?
2.बीच राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
बोम्मा महेश कुमार गौड़ भोपाल क्यों आये (मीनाक्षी नटराजन पर जो अपराधिक प्रकरण का मामला विचाराधीन है वह उनके तेलंगाना प्रभारी रहने के दौरान का है) उन्हें किसने भेजा और वह भोपाल में किस किस से मिले ??
3.हरदा के कांग्रेस विधायक राम कृष्णा दोगने ने सवाल उठाया है कि जब नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई थी तो विधायकों को बैंगलौर ले जाने की इतनी जल्दी क्या थी???
4.राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण चुनाव को केवल जे पी धनोपिया के भरोसे छोड़ दिया,विवेक तन्खा जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता कहां थे क्या बिना फीस लिये पार्टी का काम करना उन्होंने उचित नहीं समझा या उन्हें बुलाया नहीं गया????
5.पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कान्ति लाल भूरिया , पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल जैसे वरिष्ठ नेता इन तीन दिनों में नदारद रहे क्या कारण था ?????
वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थित में कांग्रेस राज्य सभा चुनाव ऐसे लड़ी जैसे NSUI छात्र संघ का चुनाव लड़ती है।
छलनी में दूध आपने निकाला
अब किस्मत को दोष देने से क्या फायदा
Jitu Patwari जी ईश्वर का धन्यवाद दो कि मतदान नहीं हुआ अन्यथा आपकी पार्टी का एक विभाजन और हो जाता और आपकी कुर्सी चली जाती
जो लोग कल रात्रि में निर्वाचन आयोग कार्यालय के सामने आपके साथ धरती पर लेटे थे राजसभा चुनाव में पार्टी की टूट के बाद दिल्ली दरबार में लेटे होते और नारा लगा रहे होते
अच्छा होगा कांग्रेस पार्टी अपना आत्म चिंतन करे कि वह कौन घर का भेदी है जिसने लंका ढहाई।
आप भाजपा को दोष देने की जगह उसे पर मंथन कीजिए को कल लोक एलएलएम पिक इन एक






